फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani group completes acquisition of Ambuja Cements and ACC

Cement Industry: अदाणी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट की अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी की, कारोबार में अब दूसरे नंबर पर

Fri, 16 Sep 2022 08:28 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 16 Sep 2022 08:28 PM IST
विज्ञापन
Adani group completes acquisition of Ambuja Cements and ACC
गौतम अदाणी - फोटो : Instagram/gautam.adani

अदाणी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट्स की अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके साथ ही अदाणी ग्रुप दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट कारोबारी ग्रुप बन गया है। इस बीच अंबुजा सीमेंट बोर्ड ने कर्ज या इक्विटी के जरिए पूंजी जुटाने पर चर्चा के लिए शुक्रवार को अहम बैठक भी की है। इस दौरान अंबुजा सीमेंट्स बोर्ड ने वारंट के अधिमान्य आवंटन के माध्यम से अंबुजा में 20,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी। यह फैसला अंबुजा को सीमेंट बाजार में अप्रत्याशित तरक्की करने के लिए तैयार करेगा।

विज्ञापन


अदाणी समूह ने शुक्रवार को अंबुजा सीमेंट्स और उसकी सहायक कंपनी एसीसी लिमिटेड का स्विट्जरलैंड के होल्सिम समूह से 6.4 अरब डॉलर में अधिग्रहण पूरा कर लिया। इस अधिग्रहण के साथ ही आदित्य बिड़ला समूह के अल्ट्राटेक सीमेंट के बाद अदाणी भारतीय बाजार में दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक बन गए हैं। 
विज्ञापन


वहीं, अदाणी समूह के व्यापार दर्शन के अनुरूप ये कार्रवाई सभी हितधारकों के लिए मूल्य निर्माण में काफी तेजी लाएगी। होल्सिम के साथ लेनदेन में अदाणी की अंबुजा सीमेंट में 63.15% की हिस्सेदारी होगी, वहीं एसीसी में 56.69% हिस्से पर अदाणी का अप्रत्यक्ष रूप से मालिकाना हक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी का संयुक्त बाजार पूंजीकरण आज की तारीख में 19 अरब अमेरिकी डॉलर का है। इस अधिग्रहण के साथ ही अब अदाणी समूह अब भारत की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता (67.5 एमटीपीए) कंपनी बन गई है। इस बड़ी उपलब्धि पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि भारत की तरक्की के लिए सीमेंट व्यवसाय एक हेडरूम की तरह है और यही चीज सीमेंट को एक रोमांचक व्यवसाय बनाती है। इससे हम भारत की मैन्युफैक्चरिंग तकनिकी को 2050 के बाद के परिदृश्य के रूप में देख सकेंगे।

समूह ने अपने संस्थापक चेयरमैन गौतम अदाणी को अंबुजा सीमेंट्स का प्रमुख नामित किया है। उनके बेटे करण सीमेंट कारोबार की जिम्मेदारी संभालेंगे। 35 साल के करण ने अमेरिका के पुड्रर्यू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की है। वह फिलहाल अडाणी पोर्ट्स और एसईजेड लिमिटेड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।


शुक्रवार को जारी हुई फोर्ब्स रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बर्नार्ड अरनॉल्ट और जेफ बेजोस को पछाड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अब वे विश्व के अमीर उद्योगपतियों की सूची में केवल टेस्ला के सह-संस्थापक और सीईओ एलोन मस्क के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed