फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani confirms entry into telecom spectrum race; to use 5G spectrum for pvt network Latest News Update

5G spectrum: 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई को, अदाणी समूह भी लेगा हिस्सा

Sat, 09 Jul 2022 08:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 09 Jul 2022 08:58 PM IST
सार

अदाणी समूह के नीलामी में शामिल होने से मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस जियो और सुनील भारती के एयरटेल को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Adani confirms entry into telecom spectrum race; to use 5G spectrum for pvt network Latest News Update
5G Network - फोटो : pixabay

विस्तार

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई को होगी। नीलामी में हिस्सा लेने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 जुलाई थी। सरकार 20 जुलाई को नीलामी में हिस्सा लेने वालों की सूची जारी करेगी। इस बीच शनिवार को कारोबारी गौतम अदाणी के समूह ने 5जी स्पेक्ट्रम में हिस्सा लेने की पुष्टि की। कंपनी का कहना है कि वह इसका इस्तेमाल एयरपोर्ट से लेकर ऊर्जा तक अपने कारोबार में सहायता के लिए निजी नेटवर्क तैयार करने में करेगा। 

विज्ञापन


अदाणी समूह के नीलामी में शामिल होने से मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस जियो और सुनील भारती के एयरटेल को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। अभी दूरसंचार क्षेत्र में जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ही तीन बड़े निजी खिलाड़ी हैं। पिछले महीने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि मार्च 2023 तक देश में 5जी सेवा मिलने लगेगी और यह 4जी से 10 गुना तेज होगी। उन्होंने यह भी कहा था कि 20 साल की अवधि के लिए कुल 72,097 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन


नीलामी की समय-सीमा के अनुसार, आवेदकों के स्वामित्व का विवरण 12 जुलाई को प्रकाशित किया जाना है। 26 जुलाई, 2022 से शुरू होने वाली नीलामी के दौरान कम से कम 4.3 लाख करोड़ रुपये के कुल 72,097.85 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को ब्लॉक पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलामी विभिन्न निम्न (600 मेगाहर्ट्ज, 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज), मध्य (3300 मेगाहर्ट्ज) और उच्च (26 गीगाहर्ट्ज़) आवृत्ति बैंड में स्पेक्ट्रम के लिए आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed