फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   According to NPCI transactions worth 50 crore were made through UPI every day in September

NPCI: सितंबर में हर दिन UPI से 50 करोड़ का लेन-देन, 2016 में शुरू होने के बाद से मासिक आधार पर रिकॉर्ड

Wed, 02 Oct 2024 04:56 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 02 Oct 2024 04:56 AM IST
सार

अगस्त में रोजाना 48.3 करोड़ लेनदेन हुए। इनका मूल्य 66,475 करोड़ रहा। सितंबर में लेनदेन की संख्या अप्रैल 2016 में यूपीआई के शुरू होने के बाद से सबसे ज्यादा है। सितंबर में कुल यूपीआई के कुल लेनदेन का मूल्य 20.64 लाख करोड़ रुपये रहा। अगस्त में 20.61 लाख करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन
According to NPCI transactions worth 50 crore were made through UPI every day in September
UPI - फोटो : FREEPIK

विस्तार

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई ने नया रिकॉर्ड बनाया है। सितंबर में रोजाना 50 करोड़ से ज्यादा लेन-देन हुए हैं। इनका मूल्य 68,800 करोड़ रुपये रहा है। अगस्त में 1,496 करोड़ लेनदेन हुए थे। सितंबर में इसमें महज 0.5% की वृद्धि हुई और यह 1,504 करोड़ हो गया।

विज्ञापन


अगस्त में रोजाना 48.3 करोड़ लेनदेन हुए। इनका मूल्य 66,475 करोड़ रहा। सितंबर में लेनदेन की संख्या अप्रैल 2016 में यूपीआई के शुरू होने के बाद से सबसे ज्यादा है। सितंबर में कुल यूपीआई के कुल लेनदेन का मूल्य 20.64 लाख करोड़ रुपये रहा। अगस्त में 20.61 लाख करोड़ रुपये था। जुलाई में लेनदेन की संख्या 1444 करोड़ और मूल्य 20.64 लाख करोड़ रुपये रहा। 
विज्ञापन


सालाना आधार पर 42% की तेजी
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के अनुसार, सितंबर में यूपीआई लेनदेन की संख्या सालाना आधार पर 42 प्रतिशत और मूल्य के आधार पर 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईएमपीसी के लेनदेन में कमी
इमीडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) लेनदेन का वॉल्यूम सितंबर में 5 प्रतिशत घटकर 43 करोड़ रहा। अगस्त में 45.3 करोड़ था। मूल्य के लिहाज से आईएमपीएस लेनदेन 2 प्रतिशत गिरकर 5.65 लाख करोड़ रुपये रहा। अगस्त में 5.78 लाख करोड़ रुपये था। जुलाई में यह 49 करोड़ और 5.78 लाख करोड़ रुपये पर था। सालाना आधार पर लेनदेन में मात्रा के हिसाब से 9 प्रतिशत और मूल्य के आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

फास्टैग लेनदेन भी घटा
फास्टैग लेनदेन भी सितंबर में 3 प्रतिशत गिरकर 31.8 करोड़ रहा। अगस्त में 32.9 करोड़ था। मूल्य के लिहाज से मामूली बढ़कर 5,620 करोड़ रुपये रहा। अगस्त में 5,611 करोड़ रुपये था। जुलाई में फास्टैग लेनदेन 32.3 करोड़ और मूल्य 5,578 करोड़ रुपये था। सितंबर 2023 की तुलना में वॉल्यूम में 7 प्रतिशत और मूल्य में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed