फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today august 16 2022 gold silver price in hindi

Sone Chandi Ka Bhav: सर्राफा बाजार के भाव गिरे, सोना 764 रुपये सस्ता हुआ, चांदी भी 1592 रुपये फिसली

Tue, 16 Aug 2022 04:52 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 16 Aug 2022 04:52 PM IST
सार

Sone Chandi Ka Bhav: सोना मंगलवार को 764 रुपये टूटकर 52,347 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी 1592 रुपये की कमी के साथ 58,277 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर ट्रेड कर रही है।

विज्ञापन
aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today august 16 2022 gold silver price in hindi
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। इस दौरान सोना 764 रुपये सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमतों में 1592 रुपये की कमी दिखी। एचडएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार कमजोर वैश्विक रुझानों के कारण सर्राफा बाजार में गिरावट दिख रही है।

विज्ञापन

सोना मंगलवार को 764 रुपये टूटकर 52,347 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर पर ट्रेड करता दिखा। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 53,111 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से बिक रहा था। 

विज्ञापन

चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। चांदी 1592 रुपये की कमी के साथ 58,277 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर ट्रेड कर रही है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में चांदी 59,869 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार COMEX में सोने की कीमतों में गिरावट के कारण MCX पर सोना कमजोर होकर ओपन हुआ।

उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार (Global Markets) में सोना अपने पिछले ट्रेडिंग सेशन की तुलना में लुढ़क कर 1,775 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर से कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी सपाट रूप से 20.13 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर ट्रेड कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed