फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   A petition is filed in Supreme Court seeking a probe by a SIT into the alleged instances of Electoral Bonds

Supreme Court: 'चुनावी बॉन्ड मामले में कॉरपोरेट और नेताओं के बीच सांठगांठ की हो एसआईटी जांच', याचिका दायर

Wed, 24 Apr 2024 02:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 24 Apr 2024 02:11 PM IST
सार

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई एक याचिका में अधिकारियों को शेल कंपनियों और घाटे में चल रही कंपनियों की ओर से विभिन्न राजनीतिक दलों को मिलने वाले वित्त पोषण के स्रोत की जांच करने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया कि चुनावी बॉन्ड से जुड़े जिन तथ्यों का खुलासा किया गया है, उनकी विस्तृत जांच कराई जानी चाहिए।

विज्ञापन
A petition is filed in Supreme Court seeking a probe by a SIT into the alleged instances of Electoral Bonds
Supreme Court - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट में चुनावी बॉन्ड की जांच से जुड़ी के लिए एक याचिका दायर की गई है। याचिका में इलेक्टोरल बॉन्ड्स (चुनावी बॉन्ड्स) के माध्यम से कॉरपोरेट्स और राजनीतिक दलों के बीच परस्पर सांठगांठ के कथित उदाहरणों की जांच एक विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने की मांग की गई है।

विज्ञापन


याचिका में अधिकारियों को शेल कंपनियों और घाटे में चल रही कंपनियों की ओर से विभिन्न राजनीतिक दलों को मिलने वाले वित्त पोषण के स्रोत की जांच करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि  चुनावी बॉन्ड डेटा के जरिए जिन तथ्यों का खुलासा किया गया है, उनकी विस्तृत जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में कहा गया है कि यदि जांच में यह पता चले कि कंपनियों की ओर से राजनीतिक दलों को दी गई राशि अपराध के जरिए अर्जित की गई है, तो उसे विभिन्न पार्टियों से वसूली का निर्देश भी अधिकारियों को दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed