फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   97% of iPhones sold in the US are shipped from India exports worth Rs 27,000 crore in two months

ट्रंप की धमकी बेअसर: अमेरिका में बिकने वाले 97% आईफोन भारत से भेजे गए, दो महीनों में 27,000 करोड़ का निर्यात

Sat, 14 Jun 2025 05:22 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 14 Jun 2025 05:22 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बावजूद एपल के 97% आईफोन अब भारत में बन रहे हैं। मार्च से मई 2025 के बीच भारत से अमेरिका को 27,000 करोड़ रुपये के आईफोन निर्यात किए गए। सिर्फ मई में ही 8,600 करोड़ के आईफोन भेजे गए। 2024 में जहां 50% आईफोन भारत में बनते थे, अब यह आंकड़ा 97% हो गया है।

विज्ञापन
97% of iPhones sold in the US are shipped from India exports worth Rs 27,000 crore in two months
आईफोन - फोटो : एजेंसी

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बावजूद अमेरिका में बिकने वाले एपल के 97 फीसदी आईफोन भारत में बन रहे हैं। एपल ने इस साल मार्च से मई के बीच भारत से जितने भी आईफोन निर्यात किए, उनमें से 97 अमेरिका को भेजे गए। मूल्य के हिसाब से इसकी कुल कीमत 27,000 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, भारत से सिर्फ मई में ही करीब 8,600 करोड़ का आईफोन अमेरिका को निर्यात किया गया है। यह मार्च के करीब 11,195 करोड़ रुपये के आईफोन निर्यात के बाद दूसरा सबसे ज्यादा है। इस साल जनवरी से मई तक भारत से अमेरिका को 37,000 करोड़ रुपये के आईफोन भेजे गए हैं। यह 2024 के करीब 32,000 करोड़ रुपये के निर्यात से ज्यादा है। 2024 तक अमेरिका में बेचे जाने वाले 50 फीसदी आईफोन ही भारत में बनते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Trump Warns Apple: 'भारत नहीं अमेरिका में iPhone बनाओ', ट्रंप ने Apple को दी 25% टैरिफ लगाने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


97 फीसदी तक पहुंचा आकड़ा

अब यह आंकड़ा 97 फीसदी पहुंच गया है, जो चीन पर लगाए गए उच्च अमेरिकी टैरिफ को दरकिनार करने के एपल के प्रयासों का स्पष्ट संकेत है। एपल ने भारत से अपने निर्यात को इस प्रकार पुनर्गठित किया है कि वह अब सिर्फ अमेरिकी बाजार में ही अपने उत्पाद निर्यात करेगा। पहले नीदरलैंड, चेक गणराज्य और ब्रिटेन जैसे देशों में ज्यादा निर्यात होते थे। भारत में फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन ही आईफोन की प्रमुख विनिर्माता कंपनियां हैं।


बढ़ सकती है आईफोन की कीमत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आईफोन की कीमतों में नाटकीय रूप से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके चलते एपल की बिक्री और मुनाफे को नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं एपल भी अब अमेजन वालमार्ट और अन्य प्रमुख कंपनियों के साथ व्हाइट हाउस के निशाने पर आ गई है। दरअसल, ये कंपनियां ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ से पैदा हुई अनिश्चितता और मुद्रास्फीति के दबाव का जवाब देने की कोशिश कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:- US: 'ठीक है.. आप आईफोन भारत में बनाइए, पर टैरिफ के बिना इसे अमेरिका में नहीं बेच पाएंगे'; एपल को ट्रंप की धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने एपल को दी थी धमकी
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार एपल को धमकी देते आ रहें हैं कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन अमेरिका में ही बनने चाहिए। अगर वह अमेरिका से बाहर भारत या अन्य किसी देश में ऐसा करेंगे तो यह एपल पर भारी पड़ेगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि अगर प्रौद्योगिकी कंपनी ने ऐसा नहीं किया तो  एपल के उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा। इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि वह एक जून से यूरोपीय संघ पर 'सीधे 50% टैरिफ' लगाएंगे। वहीं, ट्रंप की इन धमकियों के बाद अमेरिकी वायदा और वैश्विक बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed