फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   92 percent Companies In India may Increase Salary of employees this year according to a Survey

इस साल 92 फीसदी कंपनियां बढ़ा सकती हैं वेतन, जानिए कितना होगा फायदा: सर्वे

Fri, 19 Feb 2021 12:50 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 19 Feb 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
92 percent Companies In India may Increase Salary of employees this year according to a Survey
इस साल 92 फीसदी कंपनियां बढ़ा सकती हैं वेतन - फोटो : pixabay

महामारी के बाद कारोबारी गतिविधियों में उम्मीद से अधिक तेजी से सुधार और उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ने के चलते कंपनियां इस साल वेतन में औसतन 7.3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती हैं। डेलॉयट टच तोहमात्सु इंडिया एलएलपी द्वारा कार्यबल एवं वेतन बढ़ोतरी के रुझानों के लिए किए गए 2021 के पहले चरण के सर्वेक्षण में पाया गया कि इस साल वेतन में औसत बढ़ोतरी 2020 के 4.4 फीसदी से अधिक, लेकिन 2019 के 8.6 फीसदी से कम रहेगी। 

विज्ञापन


92 फीसदी कंपनियां बढ़ाएंगी वेतन
इस साल सर्वेक्षण में शामिल होने वाली 92 फीसदी कंपनियों ने वेतन बढ़ोतरी की बात कही, जबकि पिछले साल सिर्फ 60 फीसदी ने ऐसा कहा था। सर्वेक्षण दिसंबर 2020 में शुरू हुआ और इसमें सात क्षेत्रों तथा 25 उप क्षेत्रों की करीब 400 कंपनियां शामिल हुईं। सर्वेक्षण में कहा गया कि भारत में औसत वेतन बढ़ोतरी 7.3 फीसदी रहने की उम्मीद है, जो 2020 के 4.4 फीसदी से अधिक है। 
विज्ञापन


कंपनियों ने वेतन बढ़ोतरी के लिए अपने बजट को बढ़ाया
आर्थिक गतिविधियों में उम्मीद से अधिक तेजी से सुधार, उपभोक्ता विश्वास में बढ़ोतरी तथा बेहतर मार्जिन के चलते कंपनियों ने वेतन बढ़ोतरी के लिए अपने बजट को बढ़ाया है। नजीतों के मुताबिक 20 फीसदी कंपनियों ने इस साल दो अंकों में वेतन बढ़ोतरी की योजना बनाई है, जबकि 2020 में यह आंकड़ा सिर्फ 12 फीसदी था। सर्वेक्षण के मुताबिक जिन कंपनियों ने पिछले साल वेतन बढ़ोतरी नहीं की थी, उनमें से एक-तिहाई इस साल अधिक बढ़ोतरी या बोनस के रूप में उसकी भरपाई करने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि के आसार
सर्वे के मुताबिक, लाइफ साइंसेज और आईटी सेक्टर में सबसे अधिक वेतन वृद्धि हो सकती है। वहीं मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर्स अपेक्षाकृत कम वेतन वृद्धि की पेशकश कर सकते हैं। लाइफ साइंसेज अकेला ऐसा क्षेत्र होगा जहां 2019 के स्तर के बराबर वद्धि मिलेगा। इसके साथ ही डिजिटल और ई-कॉमर्स कंपनियां दो अंक में औसत वृद्धि की पेशकश कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed