फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   90 lakh ACs will be sold this year and demand increased due to heat

अनुमान: इस साल बिकेंगे 90 लाख एसी, गर्मी की वजह से बढ़ी मांग, दो-चार फीसदी बढ़ेंगी कीमतें

Wed, 04 May 2022 04:28 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 04 May 2022 04:28 AM IST
सार

अप्रैल महीने में करीबन 17.5 लाख एसी की बिक्री हुई है। यह किसी एक महीने में अब तक का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
90 lakh ACs will be sold this year and demand increased due to heat
ac

विस्तार

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लांसेस मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (सीईएएमए) का अनुमान है कि इस पूरे साल में देश में 90 लाख एसी (एयर कंडीशनर) की बिक्री होगी। अप्रैल महीने में करीबन 17.5 लाख एसी की बिक्री हुई है। यह किसी एक महीने में अब तक का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन


हालांकि कुछ उत्पादों की उपलब्धता न होने से अगले कुछ महीने में मांग को पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। खासकर 5 स्टार वाले एसी की ज्यादा मांग होती है और इसी की आपूर्ति में समस्या हो सकती है। क्योंकि इस समय इसके कंट्रोलर्स और कंप्रेसर्स की कमी है। 
विज्ञापन


अप्रैल, 2021 में 8 लाख बिकी थी एसी
सीईएएमए के मुताबिक, आवासीय एसी की बिक्री अप्रैल 2021 में 8 लाख की हुई थी, जबकि अप्रैल 2019 में 12 लाख के आस-पास की बिक्री हुई थी। 2019 की तुलना में इस साल 30-35 फीसदी और 2021 की तुलना में करीबन दोगुना की वृद्धि दिखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्दी गर्मी से बढ़ी एसी की मांग
सीईएएमए के मुताबिक, इस बार जल्दी गर्मी आ जाने से मांग में तेजी आई है, जिससे यह कोरोना के पहले के स्तर से भी ज्यादा बिके हैं। ऐसा अनुमान है कि मई और जून में भी एसी की अच्छी मांग रहेगी। सीईएमए ने कहा कि कंप्रेसर और कंट्रोलर्स मूलरूप से चीन से आते हैं और इसकी कमी पहले से ही है। इसलिए आपूर्ति में समस्या आ सकती है। 


18-20 महीने में बढ़ी कीमतें
पिछले 18-20 महीने में एसी की कीमतें भी 15 फीसदी तक बढ़ी हैं। क्योंकि कच्ची सामग्रियों की कीमतें, कच्चे तेल के भाव और वैश्विक स्तर पर किराये के बढ़ने से इसका असर एसी के बनाने पर दिखा है। आने वाले महीने में भी एसी बनाने वाली कंपनियां 2 से 4 फीसदी तक कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed