फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   50 percent subsidy on movement of fruits and vegetables via Kisan Rail Trains

किसान कल्याण हेतु प्रतिबद्ध मोदी सरकार, फल-सब्जियों की ढुलाई में 50 फीसदी की छूट

Wed, 14 Oct 2020 03:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 14 Oct 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
50 percent subsidy on movement of fruits and vegetables via Kisan Rail Trains
किसान कल्याण हेतु प्रतिबद्ध मोदी सरकार - फोटो : twitter: @nstomar

सरकार ने किसान रेल के माध्यम से किसानों की मदद करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने अधिसूचित फलों एवं सब्जियों की ढुलाई पर 50 फीसदी सब्सिडी देने का आदेश जारी किया है। यह सब्सिडी आपरेशन ग्रीन-टॉप टू टोटल योजना के तहत दी जाएगी। यानी किसान अब और कम लागत पर अपने उत्पाद नए मार्केट तक भेज सकेंगे। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी।

विज्ञापन


आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि 500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त कोष के साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने पायलट आधार पर छह महीने के लिए ऑपरेशन ग्रीन योजना का विस्तार किया जाएगा। सरकार ने टमाटर, प्याज और आलू (टॉप) से लेकर सभी फल एवं सब्जियों (टोटल) को इसके दायरे में लाने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन




मालूम हो कि केंद्र ने इस वित्त वर्ष के बजट में विशेष पार्सल ट्रेन 'किसान रेल' चलाने का एलान किया था। कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के एक आधिकारिक बयान के अनुसार आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए कृषि और किसानों की समृद्धि जरूरी है। तोमर ने तंजावुर में भारतीय खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएफटी) में छात्रों के लिए रिहायशी परिसर और पायलट अधार पर खाद्य प्रसंस्करण संयंत्रों का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को प्राथमिकता वाला क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया है। 

यह आत्मनिर्भर भारत अभियान में उन क्षेत्रों में शामिल है जिस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र के तेजी से विकास और किसानों की आय दोगुनी करने के इरादे से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने पर ध्यान दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed