फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   50 million e-vehicles in India by 2030 KPMG said Big opportunity for charging companies

E-Vehicle: देश में 2030 तक होंगे पांच करोड़ ई-वाहन, केपीएमजी ने कहा- चार्जिंग कंपनियों के लिए बड़ा मौका

Wed, 31 Aug 2022 05:38 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 31 Aug 2022 05:38 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सड़कों पर मार्च, 2022 तक ई-वाहनों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई थी। यह संख्या 2030 तक 4.5-5 करोड़ पहुंच सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस समय देशभर में करीब 1,700 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन हैं, जो ईवी वृद्धि का समर्थन करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

विज्ञापन
50 million e-vehicles in India by 2030 KPMG said Big opportunity for charging companies
ई-वाहन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की कुल संख्या 2030 तक करीब पांच करोड़ पहुंच जाएगी। यह ई-वाहन चार्जिंग कंपनियों के लिए बड़ा अवसर होगा। सलाहकार फर्म केपीएमजी ने एक रिपोर्ट में कहा कि भारत में ई-वाहन तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। ये गाड़ियां क्रमिक रूप से मुख्यधारा में शामिल हो रही हैं। यही वजह है कि पिछले वित्त वर्ष में ईवी की बिक्री तीन गुना बढ़ी।

विज्ञापन


इस समय बिक्री में बढ़ोतरी दोपहिया, तिपहिया और बस सेगमेंट से आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सड़कों पर मार्च, 2022 तक ई-वाहनों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई थी। यह संख्या 2030 तक 4.5-5 करोड़ पहुंच सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस समय देशभर में करीब 1,700 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन हैं, जो ईवी वृद्धि का समर्थन करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन


हर वाहन श्रेणी में चार्जिंग कारोबार बढ़ने की उम्मीद
चार्जिंग कारोबार में वृद्धि क्षमता पर रिपोर्ट में कहा गया है कि दोपहिया खंड में 2025 तक 15-20 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। इसमें आगे 2030 तक और 50-60 फीसदी तक वृद्धि हो सकती है। निजी यात्री वाहनों के लिए चार्जिंग कारोबार में 2025 तक 8-10 फीसदी और 2030 तक 35-40 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है। चार पहिया वाणिज्यिक वाहनों में 2025 तक 15-20 फीसदी और 2030 तक 60-65 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed