फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   42 tonnes of gold sold across the country business worth Rs 30 thousand crores in Dhanteras

Dhanteras: देशभर में 42 टन बिका सोना, 30 हजार करोड़ का हुआ कारोबार, सोने की छड़ों और सिक्कों की भारी मांग

Sat, 11 Nov 2023 05:33 AM IST
जलज मिश्रा कालीचरण, नई दिल्ली
कालीचरण, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 11 Nov 2023 05:33 AM IST
सार

विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) के भारत के क्षेत्रीय सीईओ सोमसुंदरम पीआर ने कहा, सोने की कीमतें पिछले धनतेरस के मुकाबले अधिक हैं। हालांकि, उपभोक्ताओं में खरीदारी को लेकर भावनाएं सकारात्मक दिखीं। इस बार सोने की छड़ों और सिक्कों की भारी मांग देखने को मिली।  

विज्ञापन
42 tonnes of gold sold across the country business worth Rs 30 thousand crores in Dhanteras
Dhanteras 2023 - फोटो : Amarujala

विस्तार

धनतेरस के दिन शुक्रवार को देशभर के सराफा बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के महासचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया कि धनतेरस पर 42 टन सोने की बिक्री हुई। इसमें कीमतों में हालिया गिरावट की बड़ी भूमिका रही है। पिछले साल धनतेरस पर 39 टन सोना बिका था।

विज्ञापन

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मुताबिक, देशभर के सराफा बाजारों में सोने-चांदी का करीब 30,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। 27,000 करोड़ रुपये के सोने के आभूषणों और इससे बने अन्य उत्पादों की बिक्री हुई। चांदी का व्यापार भी करीब 3,000 करोड़ रुपये का हुआ। पिछले साल धनतेरस पर सराफा बाजारों में करीब 25,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।

विज्ञापन

विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) के भारत के क्षेत्रीय सीईओ सोमसुंदरम पीआर ने कहा, सोने की कीमतें पिछले धनतेरस के मुकाबले अधिक हैं। हालांकि, उपभोक्ताओं में खरीदारी को लेकर भावनाएं सकारात्मक दिखीं। इस बार सोने की छड़ों और सिक्कों की भारी मांग देखने को मिली।  

विज्ञापन
विज्ञापन

57 हजार वाहनों की हुई डिलीवरी
मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि धनतेरस पर इस बार पूरे उद्योग के स्तर पर 55,000 से 57,000 वाहनों की डिलीवरी की गई है। यह आंकड़ा पिछले धनतेरस की तुलना में 21 फीसदी अधिक है। पिछली बार करीब 45,000 वाहनों की डिलीवरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed