फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   32 lakh salaried people lost jobs in July

रिपोर्ट में दावा: जुलाई में 32 लाख वेतनभोगियों ने गंवाई नौकरियां

Wed, 04 Aug 2021 07:38 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 04 Aug 2021 07:38 AM IST
सार

सीएमआईई के अनुसार, बुनियादी क्षेत्र की ढांचागत कमजोरी उजागर हो गई। जून तक संगठित क्षेत्र में वेतन पाने वाले कर्मचारियों की कुल संख्या 7.97 करोड़ थी, जो जुलाई के आखिर तक गिरकर 7.65 करोड़ आ गई है।
 

विज्ञापन
32 lakh salaried people lost jobs in July
नौकरी का संकट... - फोटो : iStock

विस्तार

कोविड-19 की दूसरी लहर का वैसे तो संगठित क्षेत्र पर कम असर दिखा, लेकिन इसे उबरने में ज्यादा समय लग रहा है। सेंटर फाॅर माॅनिटरिंग इंडियन इकाॅनमी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि संगठित क्षेत्र अभी रोजगार के पर्याप्त मौके नहीं बना रहा, जिससे जुलाई में 32 लाख वेतनभोगियों को अपनी नौकरियां गंवानी पड़ीं।

विज्ञापन


इस तरह, करीब 32 लाख लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। इसमें शहरी वेतनभोगियों की संख्या 26 लाख रही, जो अब घटकर 4.61 करोड़ पर आ गई है। जून में शहरी क्षेत्र में कुल वेतनभोगी की संख्या 4.87 करोड़ थी। कोरोना से पहले जुलाई, 2019 में कुल वेतनभोगियों की संख्या 8.6 करोड़ थी।
विज्ञापन


छोटे दुकानदारों व दिहाड़ी मजदूर 24 लाख बढ़े
अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के रोजगार शोध प्रमुख अमित बसोले का कहना है कि महामारी के दबाव में लोगों ने खुद के छोटे-मोटे काम शुरू कर दिए। जुलाई में छोटे दुकानदारों व दिहाड़ी मजदूरों की संख्या 24 लाख बढ़कर 3.04 करोड़ तक पहुंच गई। इस दौरान खेती-किसानी के कार्यों से भी 17 लाख नए लोग जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, आईटी कंपनियों ने पांच साल में सबसे ज्यादा भर्ती की
शीर्ष-10 आईटी कंपनियों ने जून, 2021 तक पहली छमाही में 1.21 लाख नई भर्तियां की हैं। यह पिछले पांच साल की पहली छमाही के मुकाबले सबसे ज्यादा है।

महामारी में डिजिटल व तकनीकी सेवाओं की मांग बढ़ने से टीसीएस, इन्फोसिस और विप्रो जैसी कंपनियों को दहाई अंकों में मुनाफे की उम्मीद है। महामारी से पहले 2019 की पहली छमाही में आईटी कंपनियों ने 45,649 कर्मचारियों की भर्ती की थी। शीर्ष-10 आईटी कंपनियों में पांच साल पहले जहां कुल कर्मचारियों की संख्या 10 लाख थी, अब बढ़कर 14 लाख पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed