फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   3.2 million debit cards compromised; SBI, HDFC Bank, ICICI, YES Bank and Axis worst hit  

32 लाख डेबिट कार्ड्स की सुरक्षा में सेंध!

Thu, 20 Oct 2016 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Oct 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
3.2 million debit cards compromised; SBI, HDFC Bank, ICICI, YES Bank and Axis worst hit  
एसबीआई (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : file photo
भारतीय बैंक खाताधारकों के करीब 32 लाख डेबिट कार्ड्स की सुरक्षा खतरे में है। अलग-अलग बैंकों के लाखों डेबिट कार्ड्स का डेटा और पिन नंबर चोरी हुआ है। ये कार्ड्स ऐसे एटीएम पर इस्तेमाल किए गए हैं जहां से मालवेयर के जरिए सूचनाएं चोरी की गई हैं। इन हालातों में बैंक खाताधारकों से सिक्योरिटी कोड बदलने के लिए कहेंगे या कार्ड बदले जाएंगे। इसे भारत के वित्तीय डेटा में अब तक की बड़ी सेंधमारी माना जा रहा है। डेबिट कार्ड की इस सेंधमारी पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि ग्राहकों को डरने की जरूरत नहीं है और बैंक का सिस्टम विफल नहीं हुआ है।
विज्ञापन


यह पूरा मामला  कुछ खाताधारकों की शिकायत के बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि चीन में कहीं उनके कार्ड के डेटा का अनाधिकृत इस्तेमाल किया गया। जिन कार्ड्स के डेटा की सेंधमारी की बात सामने आई है उनमें 26 लाख वीजा और मास्टर कार्ड हैं, वहीं 6 लाख रुपे (Ru Pay) कार्ड प्लेटफॉर्म के हैं। जिन बैंकों के कार्ड सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं उनमें एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीसीआई बैंक, येस बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि सेंधमारी की शुरुआत हिताची पेमेंट सर्विस के के सिस्टम में आए मालवेयर से हुई। हिताची एटीएम, पॉइंट ऑफ सेल (PoS) और अन्य सर्विस मुहैया कराती है। हालांकि कंपनी ने अभी इस मामले पर कोई टिप्पणी  नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

SBI ने किए छह लाख डेबिट कार्ड्स ब्लॉक

3.2 million debit cards compromised; SBI, HDFC Bank, ICICI, YES Bank and Axis worst hit  
sbi
इस पूरे मामले के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने छह लाख डेबिट कार्ड्स ब्लॉक कर दिए हैं। बैंक के सूत्रों के मुताबिक, एसबीआई के नेटवर्क से बाहर के किसी एटीएम से कोई गड़बड़ी हुई है। यह पहली बार हुआ है, जब किसी बैंक को इतने बड़े स्तर पर डेबिट कार्ड ब्लॉक करने पड़े हों। 

इस संबंध में एसबीआई के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर शिव कुमार भसीन ने बताया कि यह सुरक्षा में सेंध की वजह से हुआ है। हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि यह खराबी उनके बैंकिंग सिस्टम से जुड़ी नहीं है। उनका कहना है कि कई अन्य बैंकों को भी इस समस्या का दो-चार होना पड़ रहा है। यह समस्या लंबे समय से चल रही है। भसीन ने बताया कि इस वायरस से कुछ एटीएम प्रभावित हुए हैं। जब लोग वायरस से प्रभावित एटीएम में कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो डेटा चोरी होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed