फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   26 companies to invest Rs 1.02 lakh crore in food processing sector; will create over 10 lakh jobs

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र: 1.02 लाख करोड़ का निवेश करेंगी 26 कंपनियां; पैदा होंगी 10 लाख से ज्यादा नौकरियां

Mon, 29 Sep 2025 06:37 AM IST
शिव शुक्ला एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 29 Sep 2025 06:37 AM IST
सार

सरकार के साथ समझौतों के तहत 26 देसी और विदेशी कंपनियां देश के विभिन्न राज्यों में निवेश करेंगी। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर क्षेत्र सहित कई राज्य शामिल हैं।

विज्ञापन
26 companies to invest Rs 1.02 lakh crore in food processing sector; will create over 10 lakh jobs
Food processing sector - फोटो : freepic

विस्तार

देश और विदेश की 26 कंपनियों ने घरेलू खाद्य प्रसंस्कण क्षेत्र में 1.02 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए समझौता किया है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की ओर से 25 से 28 सितंबर तक आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया शिखर सम्मेलन के दौरान ये समझौते हुए।  मंत्रालय ने रविवार को कहा, वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 शिखर सम्मेलन अभूतपूर्व पैमाने पर निवेश प्रतिबद्धताओं के साथ संपन्न हुआ। कंपनियों ने कुल 1,02,046.89 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। यह भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में सबसे बड़ी निवेश घोषणाओं में से एक है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने देशभर में एकीकृत खाद्य विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने के लिए 40,000 करोड़ के समझौते पर हस्ताक्षर किया है। वहीं, कोका-कोला बोतल बनाने वाली तीन कंपनियां 25,760 करोड़ का निवेश करेंगी।

विज्ञापन


10 लाख से ज्यादा लोगों के लिए रोजगार के मौके
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, 1.02 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों से देश में 10 लाख से अधिक लोगों को काम मिलने की उम्मीद है। इनमें से 64,000 से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। 
विज्ञापन


यूपी, गुजरात, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत विभिन्न राज्यों में निवेश
सरकार के साथ समझौतों के तहत 26 देसी और विदेशी कंपनियां देश के विभिन्न राज्यों में निवेश करेंगी। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर क्षेत्र सहित कई राज्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed