फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   200 billion dollar club loses last member as world richest person Elon Musks wealth tumbles

Elon Musk Net Worth: रूस-यूक्रेन संघर्ष ने दिया एलन मस्क को तगड़ा झटका, 200 अरब डॉलर के क्लब से हुए बाहर

Thu, 24 Feb 2022 11:37 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 24 Feb 2022 11:37 PM IST
सार

Elon Musk Out From 200 Million Club: रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष का असर जहां एक ओेर रूसी अरबपतियों पर ही नहीं बल्कि विश्व के शीर्ष अमीरों पर भी पड़ा है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क भी इससे अछूते नहीं हैं। एक रिपोर्ट की बात करें तो इस संकट के चलते एलन मस्क 200 अरब डॉलर के क्लब से भी बाहर हो चुके हैं। 

 

विज्ञापन
200 billion dollar club loses last member as world richest person Elon Musks wealth tumbles
Elon Musk

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष का असर जहां एक ओेर रूसी अरबपतियों पर ही नहीं बल्कि विश्व के शीर्ष अमीरों पर भी पड़ा है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क भी इससे अछूते नहीं हैं। एक रिपोर्ट की बात करें तो इस संकट के चलते एलन मस्क 200 अरब डॉलर के क्लब से भी बाहर हो चुके हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को 13.3 अरब डॉलर का नुकसान
गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन विवाद का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों से लेकर क्रूड ऑयल तक पर दिख रहा है। जहां बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं ब्रेंट क्रूड का दाम आठ साल के शिखर पर यानी 100 डॉलर के पार पहुंच गया है। अब बात करें दुनिया के अमीरों पर असर की तो सबसे अमीर एलन मस्क की संपत्ति में बुधवार को 13.3 अरब डॉलर की कमी आई। इस गिरावट के बाद मस्क की नेटवर्थ कम होकर 198.6 अरब डॉलर पर आ गई। यानी वे 200 अरब डॉलर के क्लब से भी बाहर हो गए। सिर्फ एक दिन में हुए इस भारी-भरकम नुकसान ने न सिर्फ एलन मस्क बल्कि दूसरे अमीरों की नेटवर्थ पर भी असर डाला है। 
विज्ञापन


साल की शुरुआत मस्क के लिए खराब
हालांकि, इस बड़ी गिरावट के बाद भी इलेक्ट्रिक कार टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। इस गिरावट की बड़ी वजह टेस्ला के शेयरों में आई भारी गिरावट है, जो कि बुधवार को सितंबर के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ गया। साल 2022 की शुरुआत मस्क के लिए बहुत अच्छी नहीं रही रिपोर्ट में बताया गया कि उन्हें 01 जनवरी से अब तक लगभग 71.7 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे शीर्ष अमीरों का हाल भी बेहाल
रूस और यूक्रेन विवाद के चलते दुनिया के शीर्ष तीन अरबपतियों में टॉप-3 पर काबिज एलन मस्क, बर्नार्ड आर्नोल्ट और जेफ बेजोस की नेट वर्थ में करीब 1.51 लाख करोड़ रुपये की कमी हुई है। बिलियनेयर इंडेक्स में बताया गया है, जेफ बेजोस को जनवरी से अब तक 22.9 अरब डॉलर का घाटा हुआ है, तो वहीं बर्नार्ड अर्नाल्ट को इस अवधि में 22.5 अरब डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया चौथे सबसे अमीर बिल गेट्स को एक जनवरी के बाद से 15.7 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। 


रूसी अरबपतियों को 32 अरब डॉलर का घाटा
यूक्रेन के साथ जारी तनाव के चलते रूस के अरबपतियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। 2022 की शुरुआत से अब तक देश के सबसे अमीर लोगों की संपत्ति 32 अरब डॉलर तक घट गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 23 शीर्ष अरबपतियों की वर्तमान में कुल संपत्ति 343 अरब डॉलर है, जो साल के अंत में 375 अरब डॉलर थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed