फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   13 years old child made odd even website and sold it now

सिर्फ 13 साल की उम्र में बनाई खास वेबसाइट, बड़ा ऑफर मिलने पर बेच दी

Tue, 05 Apr 2016 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Apr 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
13 years old child made odd even website and sold it now
अक्षत मित्तल - फोटो : फाइल फोटो

बेंगलुरु के 13 साल के एक बच्चे अक्षत मित्तल ने कुछ समय पहले ऑडईवनडॉटकॉम (oddeven.com) नाम की एक वेबसाइट लॉन्च की थी। यह वेबसाइट अक्षत ने दिसंबर 2015 में लॉन्च की थी, जब वह कक्षा 9 में पढ़ रहा था।

विज्ञापन


अब अक्षत ने अपनी इस वेबसाइट को कारपूल एप ओराहीडॉटकॉम (orahi.com) को बेच दिया है। अक्षत की वेबसाइट ऑडईवनडॉटकॉम भी लोगों को कारपूल और राइडशेयर की सुविधा देने का काम करती है।
विज्ञापन


अक्षत ने अपनी यह वेबसाइट कितने रुपयों में बेची है, अभी तक उस रकम का खुलासा नहीं हुआ है। अक्षत ने यह वेबसाइट दिल्ली में लागू किए गए ऑड-ईवन नियम को ध्यान में रखते हुए लोगों के लिए बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी 2015 से 15 जनवरी 2015 तक के लिए ट्रायल के तौर पर लागू किया गया था, जिसे 15 अप्रैल 2016 से एक बार फिर 15 दिन के लिए लागू किया जाना है। इसे लेकर दिल्ली सरकार ने राजधानी के कई हिस्सों में विज्ञापन भी देने शुरू कर दिए हैं।

अक्षत बने रहेंगे सलाहकार समिति में

13 years old child made odd even website and sold it now

अक्षत दिल्ली के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। इस डील से मिलने वाली रकम के अलावा अक्षत को सलाहकार समिति में भी शामिल किया जाएगा। हालांकि, इसके देख-रेख की जिम्मेदारी साल भर तक ओराहीडॉटकॉम की होगी।

अक्षत कहते हैं, "इस वेबसाइट का एल्गोरिद्म मैंने तैयार किया है और मैं साल भर तक सलाहकार समिति में रहते हुए इसकी देख-रेख करूंगा।" इस डील के बाद अब ऑडईवनडॉटकॉम वेबसाइट खोलने पर यूजर्स सीधे ओराहीडॉटकॉम पर रीडारेक्ट हो जाएंगे।

ओराही के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण भाटी ने कहा कि यह नाम छोटा और याद रखने में आसान है। फिलहाल इसके 30 हजार यूजर हैं, लेकिन 15 अप्रैल से शुरू होने जा रहे ऑड-ईवन के दूसरे चरण में यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed