{"_id":"671afd5ddd2c3441260f5e33","slug":"1-85-lakh-crore-will-be-spent-on-gifts-till-diwali-claim-online-shopping-is-doubling-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Festive Season: दिवाली तक गिफ्ट पर खर्च होंगे 1.85 लाख करोड़, दावा- ऑनलाइन खरीदारी में हो रही दोगुनी बढ़ोतरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Festive Season: दिवाली तक गिफ्ट पर खर्च होंगे 1.85 लाख करोड़, दावा- ऑनलाइन खरीदारी में हो रही दोगुनी बढ़ोतरी
Fri, 25 Oct 2024 07:37 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 25 Oct 2024 07:37 AM IST
सार
Festive Season: उपहार खरीदने की आदतों पर सर्वे में कहा गया है कि 53 फीसदी शहरी लोग स्थानीय बाजारों में जाकर खुद जाकर गिफ्ट खरीदते हैं। वहीं, 21 फीसदी लोग ऑनलाइन खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन
दिवाली की खरिदारी
विस्तार
त्योहारी सीजन में उपहारों का लेनदेन सर्वाधिक रहने की उम्मीद है। इसका असर बिक्री के आंकड़ों पर भी दिख रहा है। लोकलसर्किल्स के सर्वे के मुताबिक, दिवाली तक सिर्फ शहरी भारतीय चॉकलेट, बेकरी, मिठाइयों और अन्य उपहारों की खरीदारी 1.85 लाख करोड़ रुपये खर्च करेंगे। सितंबर से अब तक लोग 1.2 लाख करोड़ के उपहार खरीद चुके हैं।
इसके साथ ही सर्वे में दावा किया गया है कि दुकान से उपहार खरीदने के साथ ऑनलाइन खरीदारी में भी तेजी दिख रही है। त्योहारी ऑफर की वजह से 36 फीसदी लोग ऑनलाइन उपहार खरीद रहे हैं। यह सर्वे 314 जिलों के 31,000 शहरी परिवारों से बातचीत पर आधारित है। ब्यूरो
53% शहरी लोग बाजार जाकर खरीदते हैं उपहार
उपहार खरीदने की आदतों पर सर्वे में कहा गया है कि 53 फीसदी शहरी लोग स्थानीय बाजारों में जाकर खुद जाकर गिफ्ट खरीदते हैं। वहीं, 21 फीसदी लोग ऑनलाइन खरीदारी करते हैं। हालांकि, दोनों अपने-अपने रिश्तेदारों या दोस्तों के घर खुद जाकर उपहार देना पसंद करते हैं। सिर्फ 15 फीसदी लोग ही ऑनलाइन खरीदारी कर रिश्तेदारों या दोस्तों के घर के पते पर डिलीवरी करा रहे हैं।

मिठाइयों की सर्वाधिक खरीद
| उत्पाद | खरीदार प्रतिशत (%) |
|---|---|
| मिठाई-बेकरी | 53 |
| ड्राई फ्रूट्स | 48 |
| इत्र, मोमबत्ती | 27 |
| किचन के सामान | 18 |
| होम फर्नीशिंग | 12 |
| ट्रे, क्रॉकरी | 12 |