फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   1.85 lakh crore will be spent on gifts till Diwali, claim- online shopping is doubling

Festive Season: दिवाली तक गिफ्ट पर खर्च होंगे 1.85 लाख करोड़, दावा- ऑनलाइन खरीदारी में हो रही दोगुनी बढ़ोतरी

Fri, 25 Oct 2024 07:37 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 25 Oct 2024 07:37 AM IST
सार

Festive Season:  उपहार खरीदने की आदतों पर सर्वे में कहा गया है कि 53 फीसदी शहरी लोग स्थानीय बाजारों में जाकर खुद जाकर गिफ्ट खरीदते हैं। वहीं, 21 फीसदी लोग ऑनलाइन खरीदारी करते हैं।

विज्ञापन
1.85 lakh crore will be spent on gifts till Diwali, claim- online shopping is doubling
दिवाली की खरिदारी

विस्तार

त्योहारी सीजन में उपहारों का लेनदेन सर्वाधिक रहने की उम्मीद है। इसका असर बिक्री के आंकड़ों पर भी दिख रहा है। लोकलसर्किल्स के सर्वे के मुताबिक, दिवाली तक सिर्फ शहरी भारतीय चॉकलेट, बेकरी, मिठाइयों और अन्य उपहारों की खरीदारी 1.85 लाख करोड़ रुपये खर्च करेंगे। सितंबर से अब तक लोग 1.2 लाख करोड़ के उपहार खरीद चुके हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही सर्वे में दावा किया गया है कि दुकान से उपहार खरीदने के साथ ऑनलाइन खरीदारी में भी तेजी दिख रही है। त्योहारी ऑफर की वजह से 36 फीसदी लोग ऑनलाइन उपहार खरीद रहे हैं। यह सर्वे 314 जिलों के 31,000 शहरी परिवारों से बातचीत पर आधारित है। ब्यूरो
विज्ञापन


53% शहरी लोग बाजार जाकर खरीदते हैं उपहार
उपहार खरीदने की आदतों पर सर्वे में कहा गया है कि 53 फीसदी शहरी लोग स्थानीय बाजारों में जाकर खुद जाकर गिफ्ट खरीदते हैं। वहीं, 21 फीसदी लोग ऑनलाइन खरीदारी करते हैं। हालांकि, दोनों अपने-अपने रिश्तेदारों या दोस्तों के घर खुद जाकर उपहार देना पसंद करते हैं। सिर्फ 15 फीसदी लोग ही ऑनलाइन खरीदारी कर रिश्तेदारों या दोस्तों के घर के पते पर डिलीवरी करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाइयों की सर्वाधिक खरीद

उत्पाद खरीदार प्रतिशत (%)
मिठाई-बेकरी 53
ड्राई फ्रूट्स 48
इत्र, मोमबत्ती 27
किचन के सामान 18
होम फर्नीशिंग 12
ट्रे, क्रॉकरी 12
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed