फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   BSE CEO said India needs more than one vibrent stock market

Market: 'भारत में एक से ज्यादा जीवंत शेयर बाजार की जरूरत', BSE सीईओ बोले- हम इस दिशा में कर रहे काम

Sun, 23 Apr 2023 10:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 23 Apr 2023 10:36 PM IST
सार

सुंदररमण राममूर्ति ने जनवरी में बीएसई का कार्यभार संभाला था। इसके बाद से वह स्टॉक एक्सचेंज को फिर से मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि हम 15 मई से कम लॉट आकार और शुक्रवार को एक नए एक्सपाइरी चक्र के साथ सेंसेक्स और बैंकेक्स वायदा को फिर से पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
BSE CEO said India needs more than one vibrent stock market
बीएसई - फोटो : Social Media

विस्तार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुंदररमण राममूर्ति ने भारत में एक से ज्यादा जीवंत (Vibrent)  शेयर बाजार की स्थापना पर बल दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि भारत में इसकी जरूरत को देखते हुए बीएसई को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन


एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में जीवंत (Vibrent) शेयर बाजार की आवश्यकता को देखते हुए वह शेयर बाजार को मजबूत करने तथा निवेशकों को अधिक लचीलापन देने के लिए अपने उत्पादों में बदलाव कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीएसई में योगदान करने वाले प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, दलालों और अंतिम उपयोगकर्ताओं को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुंदररमण राममूर्ति ने जनवरी में बीएसई का कार्यभार संभाला था। इसके बाद से वह स्टॉक एक्सचेंज को फिर से मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि हम 15 मई से कम लॉट आकार और शुक्रवार को एक नए एक्सपाइरी चक्र के साथ सेंसेक्स और बैंकेक्स वायदा को फिर से पेश कर रहे हैं। सेंसेक्स 30 और बैंकेक्स डेरिवेटिव को लाने से निवेशकों को इन सूचकांकों में कारोबार करने का और ज्यादा मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राममूर्ति ने यह भी बताय़ा कि इन उपायों के क्रम में अमेरिका की तर्ज पर साप्ताहिक आधार पर विकल्प सौदों को पूरा करने के लिए वे नियामक से संपर्क करेंगे। इसके लिए नियामक से मंजूरी ली जानी है। इसके अलावा बीएसई स्टार एमएफ, इंडिया आईएनएक्स और एसएमई मंच को मजबूत करने का काम जारी रहेगा। बीएसई स्टार एमएफ भारत का सबसे बड़ा म्यूचुअल फंड वितरण मंच है।

बीएसई के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि सेंसेक्स के लिए वायदा और विकल्प का लॉट आकार 15 से घटाकर 10 और बैंकेक्स के लिए 20 से घटाकर 15 कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed