फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   britain Tata Steel plant

ब्रेग्जिट के बाद ब्रिटेन स्थित टाटा स्टील प्लांट की ब्रिकी फिलहाल टली

Sat, 09 Jul 2016 05:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Jul 2016 05:20 AM IST
विज्ञापन
britain Tata Steel plant

ईयू से ब्रिटेन के बाहर होने के बाद ईयू व ब्रिटेन के बीच होने वाले व्यापार के बंदोबस्त में अनिश्चितता की वजह से टाटा स्टील ने फिलहाल ब्रिटेन स्थित घाटे में चल रहे अपने स्टील संयंत्र की बिक्री को टाल दिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक यह रोक अस्थायी रूप से लगाई गई है और ब्रिटेन व ईयू के बीच कारोबारी बंदोबस्त होते ही फिर से बिक्री की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। आगे की कार्रवाई तय करने के लिए मुंबई में कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक भी की गई।
विज्ञापन


ब्रिटेन स्थित टाटा के स्टील प्लांट को लेकर चल रही अनिश्चितता की वजह से टाटा के शेयर भाव में गिरावट देखी गई। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान टाटा स्टील के शेयर भाव में लगभग 6 फीसदी की गिरावट देखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक स्टील की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए टाटा स्टील फिलहाल अपने संयंत्र की बिक्री में तेजी नहीं दिखाने का मन बना रही है।  कंपनी ब्रिटेन के ईयू से अलग होने पर ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था व कारोबार पर पडने वाले प्रभाव का मूल्यांकन भी करना चाहती है।


सूत्रों के मुताबिक स्टील संयंत्र की बिक्री में टाटा के समक्ष ब्रिटिश स्टील पेंशन फंड की वैधानिक शर्तें भी चुनौती बनी हुई है। इस साल मार्च में टाटा स्टील ने ब्रिटेन स्थित अपने संयंत्र को बेचने की मंशा का खुलासा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed