{"_id":"6a804659fd185f429c06b0f9","slug":"pew-research-report-sri-lanka-most-positive-opinion-on-indians-know-global-image-of-india-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Research Report: श्रीलंका में भारतवासियों के बारे में सबसे सकारात्मक राय, दुनियाभर में भारत की छवि कैसी?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Research Report: श्रीलंका में भारतवासियों के बारे में सबसे सकारात्मक राय, दुनियाभर में भारत की छवि कैसी?
Sat, 15 Aug 2026 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क
अमर उजाला नेटवर्क।
अमर उजाला नेटवर्क।
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Sat, 15 Aug 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी देशों में भारत की छवि
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट- ग्राफिक्स
प्रतिभासंपन्न और आम तौर पर व्यवहार कुशल होने के लिए मशहूर भारत के लोग विदेशी सरजमीं पर खुद को साबित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखते। बर्ताव और छवि के मामले में देशवासियों की स्थिति कैसी है? विदेश में यहां के लोगों के बारे में लोगों की राय क्या है? इन सवालों के जवाब को लेकर प्यू के ग्लोबल एटीट्यूड्स सर्वे में दिलचस्प संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
दुनियाभर में भारत की छवि कैसी?
पड़ोसी देशों के बीच गहरे मतभेदों के बावजूद भारत की वैश्विक छवि कुल मिलाकर सकारात्मक बनी हुई है। प्यू रिसर्च सेंटर के 2026 ग्लोबल एटीट्यूड्स सर्वे के मुताबिक, 36 देशों में वयस्कों के बीच भारत को लेकर सकारात्मक राय रखने वालों का वैश्विक मध्यांक 45% रहा, जबकि 41% ने भारत के बारे में नकारात्मक राय जताई।
विज्ञापन
पड़ोसी देशों में भारत किसे और कितना पसंद?
- श्रीलंका 79%
- बांग्लादेश 42%
- चीन 21%
- पाकिस्तान 07%
पश्चिम में भारतीयों की कहां और कितनी धमक?
- ब्रिटेन 71%
- जर्मनी 63%
- इस्राइल 60%
नागरिकों की राय चौंकाने वाली: भारत-अमेरिका संबंध में कितना उतार-चढ़ाव?
- 45% अमेरिकियों को भारत पसंद
- 50% की राय भारत के प्रतिकूल
- 50% डेमोक्रेटिक झुकाव वालों की राय सकारात्मक
- 42% रिपब्लिकन यानी ट्रंप की पार्टी वालों को पसंद
- 54% ने कहा-भारत का वैश्विक प्रभाव पहले जैसा नहीं रहा
- 30% ने माना-प्रभाव बढ़ रहा है... 13% ने कहा-प्रभाव घटा
सबसे बड़ा दुश्मन कौन?
- 54% भारतीयों ने पाकिस्तान % को बताया बड़ा खतरा
- 21% भारतीयों ने चीन को दूसरा सबसे बड़ा खतरा बताया
- 8 फरवरी से 13 मई 2026 के बीच किया गया सर्वे 42,151 वयस्कों से फोन, ऑनलाइन पूछे गए सवाल