फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bharat Band one hundred and fifty Million Business Affected

भारत बंदः बैंक शाखाओं पर लटके ताले, सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित

Thu, 09 Jan 2020 10:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 09 Jan 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Bharat Band one hundred and fifty Million Business Affected
भारत बंद के दौरान बैंक पर लगा ताला - फोटो : अमर उजाला
बैंकों के विलय के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को लिपिक संवर्ग के कर्मियों ने हड़ताल रखी। हड़ताल के चलते कामकाज प्रभावित रहा। बैंक शाखाओं में लटके तालों से ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगभग सौ करोड़ रुपये के कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


जिले में सौ बैंक शाखाएं हैं। इन सभी बैंक शाखाओं के लिपिक संवर्ग के कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए। लिपिक वर्ग के हड़ताल पर चले जाने का बैंकों के कामकाज पर काफी असर रहा। बैंक शाखाओं ने मुख्य गेट पर ताले लटका दिए जिससे ग्राहक बैंक में न आ सकें।
विज्ञापन


अधिकारी वर्ग से जुड़े कर्मी बैंक के अंदर कामकाज निपटाने में लगे रहे। जिससे ऐसी बैंकों में पहुंचने वाले ग्राहकों को लेनदेन में समस्या हो गई। लोगों को बिना लेनदेन किए ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। जिससे बैंकों के कारोबार पर असर पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम भी दे गए दगा
हड़ताल का असर बैंक शाखाओं के एटीएम पर भी देखा गया। एटीएम में धन खत्म हो जाने के बाद ग्राहकों को काफी दिक्कत हो गई। कार्ड धारक धन निकासी के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम की दौड़ लगाते रहे, लेकिन धन की निकासी नहीं हो सकी। 

ऑन लाइन ट्रांजेक्शन आदि तक नहीं हो सके। 
बैंक शाखाओं के लिपिक वर्ग के हड़ताल पर चले जाने से ऑन लाइन ट्रांजेक्शन सेवा भी प्रभावित हो गई। कारोबारी आरटीजेएस, नेफ्ट बैंकिंग नहीं कर सके। जिससे उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैंकों के लिपिक संवर्ग के कर्मियों ने अपनी हड़ताल रखी। जबकि अधिकारी संवर्ग हड़ताल से दूर रहा, जिससें बैंकों के कामकाज पर असर पड़ा। - महेश प्रकाश एलडीएम


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed