फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Yes Bank share fall, sensex nifty closing in red mark

यस बैंक के शेयर में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद

Wed, 12 Jun 2019 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 12 Jun 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Yes Bank share fall, sensex nifty closing in red mark

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 193.65 अंकों की गिरावट के साथ 39756.81 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 48.30 अंकों की गिरावट के साथ 11917.30 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिनभर के कारोबार के बाद बुधवार को ओएनजीसी, टाटा स्टील, गेल, वेदांता और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें इंडियाबुल्स हाउसिंग, यस बैंक, भारती इंफ्राटेल, टेक महिंद्रा और मारुति सुजुकी के स्टॉक्स शामिल हैं।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन एफएमसीजी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान के साथ बंद हुए। इनमें ऑटो, बैंक, एनर्जी, फार्मा और इंफ्रा शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

3.19 फीसदी टूटा यस बैंक का शेयर

बुधवार को यस बैंक का शेयर 3.19 फीसदी गिरा, जिसके बाद ये 135.10 के स्तर पर आ गया। मंगलवार को 139.3 के स्तर पर बंद होने के बाद आज यस बैंक का शेयर 136.40 के स्तर पर खुला था। यस बैंक का बाजार पूंजीकरण 31,302.11 करोड़ रुपये हो गया है। 

39808.57 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स 

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 141.89 अंकों की गिरावट के साथ 39808.57 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.10 अंकों की गिरावट के बाद 11920.50 के स्तर पर खुला। 

मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 165.94 अंकों की बढ़त के साथ 39950.46 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 42.90 अंकों की बढ़त के साथ 11965.60 के स्तर पर बंद हुआ था। 

सोना वायदा कीमतों में 188 रुपये की तेजी

विदेश में मजबूती के रुख से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने का भाव 188 रुपये बढ़कर 32,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।    



एमसीएक्स में अगस्त डिलिवरी वाले अनुबंध में सोना का वायदा भाव 188 रुपये अथवा 0.58 फीसदी बढ़कर 32,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जिसमें 16,277 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी तरह अक्टूबर डिलिवरी वाले अनुबंध में यह भाव भी 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 32,946 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 2,017 लॉट के लिए कारोबार हुआ। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव घटता न देखकर वैश्विक आर्थिक विकास की चिंताओं के कारण निवेशक सर्राफा बाजार में अपने धन का निवेश कर रहे हैं जिससे यहां सोने की कीमतों में तेजी आई।    वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना भाव 0.64 फीसदी तेजी के साथ 1,334.91 डॉलर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed