फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   weakness in share market rupee slides to fresh record low of 83.075 vs US dollar

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स 228 अंक टूटकर खुला, निफ्टी 17500 के नीचे, रुपया और लुढ़का

Thu, 20 Oct 2022 09:41 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 20 Oct 2022 09:41 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: अमेरिकी डॉलर सूचकांक के 113 अंक से ऊपर चले जाने से गुरुवार को भारतीय रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.075 के एक नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। घरेलू मुद्रा में इस कैलेंडर वर्ष 2022 में अब तक 11% से अधिक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन
weakness in share market rupee slides to fresh record low of 83.075 vs US dollar
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को मायूसी दिख रही है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बाजार कमजोर होकर खुला है। बाजार खुलते समय सेंसेक्स लगभग 228 अंकों की गिरावट के साथ 58,877 अंकों पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 17500 अंकों के लेवल से नीचे फिसल कर 17434.90 अंकों  पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को बाजार के शुरुआती कारोबारी सेशन में इंडसइंड बैंक के शेयरों में पांच प्रतिशत जबकि हिंडालकों के शेयरों में तीन प्रतिशत की गिरावट दिख रही है। सेंसेक्स बेंचमार्के के 30 शेयरों में 26 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

रुपया रिकॉर्ड स्तर पर लुढ़का

अमेरिकी डॉलर सूचकांक के 113 अंक से ऊपर चले जाने से गुरुवार को भारतीय रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.075 के एक नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। घरेलू मुद्रा में इस कैलेंडर वर्ष 2022 में अब तक 11% से अधिक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। अमेरिकी डॉलर में लगातार मजबूती आने से बुधवार को रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले 83 रुपये के लेवल को पार कर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed