फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   US Share Market Wall Street Updates higher drift after oil prices jump US manufacturing slump hindi news

Wall Street Updates: अमेरिकी शेयर बाजार रिकॉर्ड के करीब, तेल की कीमत में तेजी का असर; कच्चे तेल के दाम 3% बढ़े

Tue, 03 Jun 2025 04:11 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 03 Jun 2025 04:11 AM IST
सार

अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को रिकॉर्ड स्तर के करीब बंद हुआ। शुरुआती गिरावट के बाद एनवीडिया व मेटा में तेजी से बाजार संभला। S&P 500 में 0.4% और नैस्डैक में 0.7% की बढ़त हुई। 

विज्ञापन
US Share Market Wall Street Updates higher drift after oil prices jump US manufacturing slump hindi news
अमेरिकी शेयर बाजार (प्रतीकात्मक फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को रिकॉर्ड स्तर के करीब बंद हुआ। मई महीने में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद जून की शुरुआत भी अच्छी रही। एस&पी 500 में 0.4%, डॉव जोंस में 35 अंकों (0.1%) और नैस्डैक में 0.7% की बढ़त दर्ज की गई।

विज्ञापन


हालांकि, दिन की शुरुआत बाजार में गिरावट के साथ हुई थी क्योंकि अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी रिपोर्ट्स निराशाजनक थीं। इसके बावजूद, एनवीडिया और मेटा जैसे बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार संभल गया। तेल के दाम में 3% से ज्यादा की तेजी भी बाजार को प्रभावित कर रही है। OPEC+ देशों ने उत्पादन बढ़ाने की घोषणा की, लेकिन रूस-यूक्रेन तनाव के कारण आपूर्ति को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Gold Silver Price: सोना 330 रुपये गिरकर 98930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी एक लाख के पार
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका और चीन के बीच बढ़ी तनातनी

इसी बीच अमेरिका और चीन के बीच फिर से तनातनी बढ़ गई है। चीन ने अमेरिका पर एआई चिप्स की बिक्री रोकने और वीज़ा रद्द करने जैसे कदमों के जरिए व्यापार समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया। ट्रंप ने भी चीन पर समझौते का पालन न करने का आरोप लगाया है।

ट्रंप ने स्टील इंडस्ट्री को बचाने के लिए स्टील आयात पर शुल्क 50% तक बढ़ा दिया, जिससे नुकोर और स्टील डायनेमिक्स के शेयर 10% से ज्यादा चढ़े। लेकिन फोर्ड और जनरल मोटर्स जैसे वाहन निर्माता कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई।

ये भी पढ़ें:- Amitabh Kant: 2047 तक भारत बनेगा 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था, जी20 शेरपा अमिताभ कांत का दावा

कैसा पड़ेगा प्रभाव, समझिए
बॉन्ड मार्केट में भी हलचल रही। 10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बढ़कर 4.44% पहुंच गई, जो दो महीने पहले 4.01% थी। इससे कर्ज लेना महंगा हो सकता है और शेयर बाजार में निवेश कम हो सकता है।अंत में, Lyra Therapeutics का शेयर करीब 311% चढ़ गया क्योंकि इसकी नई दवा का परीक्षण सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed