फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India will become a 30 trillion dollar economy by 2047, claims G20 Sherpa Amitabh Kant

Amitabh Kant: 2047 तक भारत बनेगा 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था, जी20 शेरपा अमिताभ कांत का दावा

Mon, 02 Jun 2025 09:43 PM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 02 Jun 2025 09:43 PM IST
सार

जी20 शेरपा अमिताभ कांत के अनुसार भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। वर्तमान में अमेरिका की अर्थव्यवस्था इतनी है। 

विज्ञापन
India will become a 30 trillion dollar economy by 2047, claims G20 Sherpa Amitabh Kant
अमिताभ कांत - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत की अर्थव्यवस्था 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर होने की संभावना है। जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए) के कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का आकार वर्तमान में 4 ट्रिलियन डॉलर है, 2047 तक इसके 30 ट्रिलियन डॉलर होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


भारत के पास युवाओं का साथ 
उन्होंने कहा कि देश को युवा जनसांख्यिकी का भी लाभ मिलेगा। दुनिया का पश्चिमी हिस्सा बूढ़ा हो रहा है और जापान पहले ही बूढ़ा हो चुका है। यहां तक कि चीन भी बूढ़ा हो रहा है। जबकि भारत की उम्र केवल 28 साल है और जब हम 100 साल के हो जाएंगे, तब भी औसत आयु 35 साल होगी। यह बेबी बूमर्स का देश है। 
विज्ञापन


शहरीकरण को बढ़ाने की जरूरत 
कांत ने कहा कि हम हाल ही में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। उन्होंने संधारणीय शहरीकरण पर जोर दिया और कहा कि देश में करीब 50 लाख लोग शहरीकरण की प्रक्रिया में शामिल होंगे। भारत में 500 नए शहर बनाने की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि अगले पांच दशकों में दो नए अमेरिका बनाने की जरूरत है। भारत में हर पांच साल में एक शिकागो बनाने की जरूरत है। यही भारत के लिए चुनौती है। कांत ने यह भी कहा कि भारत की महत्वाकांक्षा 400 हवाई अड्डे बनाने की है। वर्तमान में देश में 150 से ज्यादा हवाई अड्डे चालू हैं। उन्होंने कहा कि इंडिगो और एयर इंडिया को अपने वाइड बॉडी विमानों के साथ अमीरात, कतर एयरवेज के साथ प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। भारत बाजार में प्रतिस्पर्धा करने में विश्वास करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed