फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sensex, Nifty LIVE Updates: 24 सालों में पहली बार बजट के दिन सेंसेक्स ने लगाई सबसे ऊंची छलांग, निवेशक मालामाल

Mon, 01 Feb 2021 04:15 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 01 Feb 2021 04:15 PM IST
खास बातें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश किया। निर्मला सीतारमण का यह तीसरा बजट देश की अर्थव्यवस्था के लिहाज से बेहद अहम है। बजट भाषण के बाद बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी दर्ज की गई। मोदी सरकार के अब तक के नौ बजट में पहली बार सेंसेक्स में इतनी तेजी आई है।

विज्ञापन
Sensex Nifty Today LIVE Share Market Budget 2021 Updates: Share Market live
बजट के बाद शेयर बाजार में आई तेजी - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

03:49 PM, 01-Feb-2021
बजट के दिन सेंसेक्स में 24 सालों की सबसे बड़ी तेजी
मालूम हो कि बजट के दिन यह सेंसेक्स में 24 सालों की सबसे बड़ी उछाल है। बीएसई का इंडेक्स पांच फीसदी ऊपर बंद हुआ है। फिक्की के अध्यक्ष उदय शंकर ने कहा है कि बुरी तरह प्रभावित अर्थव्यवस्था के बावजूद सरकार ने किसी भी तरह के नए टैक्स का एलान नहीं किया। यह दर्शाता है कि सरकार ने बजट में सभी सेक्टर्स का ख्याल रखा है। हालांकि, बजट में नए सेस की बात कही गई है।
03:46 PM, 01-Feb-2021
इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे अधिक तेजी
आज दिनभर इंडसइंड बैंक के शेयर में जोरदार तेजी दर्ज की गई। यह 15.14 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई और एल एंड टी के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। गिरावट वाले शेयरों की बात करें, तो आज यूपीएल के शेयर में सबसे अधिक यानी 4.43 फीसदी की गिरावट आई। इसके बाद डॉक्टर रेड्डी, सिप्ला, टेक महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर रहे। 
विज्ञापन
03:43 PM, 01-Feb-2021
फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुआ। इनमें बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मेटल, एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, आईटी और मीडिया शामिल हैं।
03:36 PM, 01-Feb-2021
48600 के स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स 
आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2314.84 अंक यानी पांच फीसदी की तेजी के साथ 48600 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 646.60 अंक (4.74 फीसदी) की बढ़त के साथ 14281.20 के स्तर पर बंद हुआ।
03:18 PM, 01-Feb-2021
इंडसइंड बैंक में सबसे ज्यादा तेजी
मौजूदा समय में इंडसइंड बैंक में सबसे अधिक, 15 फीसदी की तेजी आई। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई और एल एंड टी के शेयरों में बढ़त देखी गई। वहीं यूपीएल, डॉक्टर रेड्डी, स्प्ला, टेक महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। 
03:06 PM, 01-Feb-2021
2230.64 अंक ऊपर सेंसेक्स 
दोपहर 3.02 बजे सेंसेक्स 2230.64 अंक ऊपर 48516.41 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी इन दौरान 644.55 अंक ऊपर 14279.15 के स्तर पर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:54 PM, 01-Feb-2021
निवेशकों को हुआ 5.2 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा
केंद्रीय बजट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल आया है। निवेशक काफी उत्साहित हुए हैं। सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में आए उछाल से इस दौरान उनको 5.2 लाख करोड़ रुपये का लाभ हुआ। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 191.32 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
02:39 PM, 01-Feb-2021
सेंसेक्स में 2100 अंकों से ज्यादा का उछाल 
दोपहर 2.34 बजे सेंसेक्स में 2100 अंकों से ज्यादा का उछाल आया। यह 2169 अंक (4.69 फीसदी) ऊपर 48455.57 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई 606 अंकों की तेजी के साथ 14240.60 के स्तर पर था।
02:34 PM, 01-Feb-2021
फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें, तो फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मेटल, एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, आईटी और मीडिया शामिल हैं।
02:19 PM, 01-Feb-2021
चार फीसदी उछला सेंसेक्स
बजट पेश होने में अब कुछ ही देर है। निवेशकों की निगाहें भी बजट पर टिकी हैं। सुबह 10.50 बजे सेंसेक्स 508.04 अंकों की जोरदार तेजी के साथ 46793.81 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में भी बहार आई और यह 1.01 फीसदी ऊपर 13772.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed