फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Today Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी ₹8000 तक टूटी, सोना ₹1250 सस्ता

Mon, 16 Feb 2026 09:03 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 16 Feb 2026 09:03 AM IST
सार

Gold Silver Rates Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। चांदी का भाव 8000 रुपये गिरा, जबकि सोने 1250 रुपये तक सस्ता हो गया। जानिए आज के ताजा भाव।

विज्ञापन
Today Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। बुलियन की वेबसाइट के अनुसार चांदी की कीमत 7940 रुपये गिरकर 2.38 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 1250 रुपये गिरकर 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

विज्ञापन

एमसीक्स पर सोने-चांदी का भाव

  • बीते कारोबारी सत्र में मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ₹7,280 (3.08%) उछलकर ₹2,43,715 प्रति किलो पर पहुंच गई।
  • वहीं अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना ₹2,819 (1.84%) महंगा होकर ₹1,55,655 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
  • कीमतों में इस तेज उछाल से बाजार में फिर से खरीदारी का माहौल बन गया है, हालांकि ऊंचे दामों ने खरीदारों को सतर्क भी कर दिया है।
  • विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल

दूसरी ओर, वैश्विक बाजार में सोमवार 16 फरवरी को हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली। एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड करीब 0.27% गिरकर 5,033 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि स्पॉट सिल्वर में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई और यह 76.34 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उतार-चढ़ाव का कारण

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में जनवरी में 0.2% की नरमी ने महंगाई को लेकर चिंताएं कुछ कम की हैं और इससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद मजबूत हुई है। कम ब्याज दरें आमतौर पर सोने-चांदी जैसे नॉन-यील्डिंग एसेट्स के लिए सकारात्मक मानी जाती हैं।


जनवरी के अंत में सोना 5,600 डॉलर प्रति औंस से ऊपर रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था, लेकिन फरवरी की शुरुआत में तेज बिकवाली के चलते कीमतें 4,500 डॉलर से नीचे आ गई थीं। मौजूदा समय में अस्थिर कारोबार के बीच सोना अपने नुकसान का लगभग आधा हिस्सा रिकवर कर चुका है, जिससे बाजार में आगे की दिशा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed