फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Today Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी की कीमतों में ₹10000 का उछाल, सोना करीब ₹1600 महंगा

Wed, 11 Feb 2026 08:56 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 11 Feb 2026 08:56 AM IST
सार

Gold Silver Rates Today: सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी देखने को मिली। चांदी 9890 रुपये महंगी होकर 2.63 लाख प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोना 1620 रुपये चढ़कर 1.58 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Today Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। बुलियन की दरों के अनुसार चांदी की कीमतों में 10000 रुपये की तेजी देखने को मिली। वहीं सोना भी 1600 रुपये तक महंगा हो गया। 

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी 4.23 प्रतिशत गिरकर ₹2,51,500 प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोना भी 0.91% सस्ता हो कर ₹1,56,631 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

विज्ञापन

घरेलू बाजार में सोना-चांदी का हाल

पिछले दिन मंगलवार को सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 7,500 कम हो गई है। चांदी की कीमत घटकर 2,64,500 रुपये प्रति किलो (सभी करों सहित) रह गई। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 2,200 रुपये या 1.4 प्रतिशत उछलकर 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुछ माहौल देखने को मिला। मंगलवार की गिरावट के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीदों ने बाजार को सहारा दिया। बुधवार को एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड मामूली बढ़त के साथ 5,065 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि स्पॉट सिल्वर में तेज उछाल आया और यह 1.16% की तेजी के साथ 81.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।



हालांकि, सोने की कीमतें अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे हैं। सोना 29 जनवरी को बने 5,608.35 डॉलर प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई से करीब 11% नीचे है। वहीं, चांदी अभी भी अपने 121.67 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर से लगभग 50% दूर है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed