फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Today in India: gold prices surged to near 50000 rupees per 10 gram and silver up by 7000 in 3 days

Gold Price Today: 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंचा सोना, चांदी 3 दिन में 7000 रुपये बढ़ी

Wed, 22 Jul 2020 09:54 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 22 Jul 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Gold Price Today in India: gold prices surged to near 50000 rupees per 10 gram and silver up by 7000 in 3 days
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : pixabay

भारत में सोने की कीमतें लगातार दूसरे दिन नई ऊंचाई पर पहुंच गईं। एमसीएक्स पर अगस्त का सोना वायदा 0.8 फीसदी बढ़कर 49,925 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं एमसीएक्स पर सितंबर चांदी वायदा चार फीसदी उछलकर 59,635 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पिछले सत्र में सोने की कीमतों में एक फीसदी यानी लगभग 500 रुपये की वृद्धि हुई थी। दूसरी ओर, पिछले सत्र में चांदी की कीमत छह फीसदी यानी लगभग 3,400 प्रति किलोग्राम बढ़ गई थी और सोमवार को चांदी की कीमत 1,150 रुपये बढ़ी थी।

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में सोना हाजिर नौ वर्षों में सबसे अधिक
वैश्विक बाजारों में, सोना हाजिर 1.3 फीसदी बढ़कर 1,865.81 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो लगभग नौ वर्षों में सबसे अधिक है। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि और अधिक प्रोत्साहन उपायों की उम्मीद ने सोने और चांदी सहित कीमती धातुओं की कीमतें बढ़ा दी हैं। चांदी हाजिर की कीमत 7.2 फीसदी चढ़कर 22.8366 डॉलर प्रति औंस हो गई, जो 2013 के बाद सबसे अधिक थी। वैक्सीन बढ़ने की उम्मीद के चलते औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आने से चांदी में तेजी आई है।
विज्ञापन


मंगलवार को यूरोपीय नेताओं ने कोरोना वायरस महामारी के कारण होने वाले आर्थिक संकट से उबरने के लिए 8650 लाख डॉलर की प्रोत्साहन योजना पर सहमति व्यक्त की। अमेरिका में, व्हाइट हाउस के अधिकारियों और शीर्ष कांग्रेस के डेमोक्रेट ने एक और पैकेज पर चर्चा की जिसमें विस्तारित बेरोजगारी बीमा शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकर्स के रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटीज फंडामेंटल) जिगर त्रिवेदी ने कहा कि कोरोना वायरस मामलों में तेजी आने से और प्रोत्साहन के उपायों की अपेक्षा से सोने की मांग बढ़ी है। यूरोपीय संघ के नेताओं ने महामारी के कारण क्षेत्रीय अर्थव्यवस्थाओं के लिए 7500 लाख यूरो की प्रोत्साहन योजना पर सहमति व्यक्त की। अमेरिका भी एक ट्रिलियन डॉलर के राहत बिल पर काम कर रहा है।


अमेरिकी डॉलर इंडेक्स चार महीने से अधिक के निचले स्तर के पास रहा, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना कम महंगा हो गया। वायरस के बढ़ते मामलों और अर्थव्यवस्था पर चिंताओं के बीच निवेशक में सुरक्षित धातुओं की मांग बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed