फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Opening Bell Updates Sensex falls nifty

The Bonus Market Updates: लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 299 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Fri, 03 Oct 2025 09:32 AM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 03 Oct 2025 09:32 AM IST
सार

विदेशी पूंजी निकासी और बैंकिंग शेयरों में गिरावट के कारण शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 299.17 अंक गिरकर 80,684.14 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 76.75 अंक गिरकर 24,759.55 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Stock Market Opening Bell Updates Sensex falls nifty
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : Agency

विस्तार

विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 299.17 अंक फिसलकर 80,684.14 अंक पर और एनएसई निफ्टी 76.75 अंक टूटकर 24,759.55 अंक पर आ गया। बुधवार को सेंसेक्स 715.69 अंक की तेजी के साथ 80,983.31 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 225.20 अंक  चढ़कर 24,836.30 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आरबीआई का सर्वे: महंगाई को लेकर लोगों की चिंता घटी, आने वाले महीनों में आमजन के लिए जागी राहत की उम्मीद

विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति प्रमुख नुकसान में रहे। वहीं, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लाभ में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स में गिरावट देखी गई है। अमेरिकी बाजार गुरुवार को मजबूती के साथ बंद हुए।

मौजूदा बाजार ढांचा निवेशकों को बिकवाली का मौका दे रहा

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि क्रेडिट ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बैंक की साहसिक पहल का बाजार पर सकारात्मक असर दिख सकता है, जिससे बैंक निफ्टी में रफ्तार बनी रह सकती है। लेकिन एफआईआई की लगातार बिकवाली के चलते इस रफ्तार के लंबे समय तक टिके रहने की संभावना कम है।

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा बाजार ढांचा विदेशी निवेशकों को आक्रामक रूप से बिकवाली का मौका दे रहा है। बाजार में बड़ी शॉर्ट पोजिशन बनी हुई है, जिससे बुल्स को रक्षात्मक रुख अपनाना पड़ेगा।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 64.49 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.59 प्रतिशत बढ़कर 64.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,605.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,916.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। महात्मा गांधी जयंती और दशहरा के अवसर पर गुरुवार को शेयर बाजार बंद रहे। बुधवार को सेंसेक्स 715.69 अंक या 0.89 प्रतिशत उछलकर 80,983.31 पर और निफ्टी 225.20 अंक या 0.92 प्रतिशत चढ़कर 24,836.30 पर बंद हुआ।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed