फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Update Today Sensex Nifty Trade Open in Green Know Updates in Hindi

Share Market: विदेशी फंड के नए निवेश और अमेरिकी शेयरों में तेजी के चलते बाजार में तेजी; सेंसेक्स-निफ्टी उछले

Fri, 27 Jun 2025 09:20 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 27 Jun 2025 09:20 AM IST
सार

इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 1,000.36 अंक या 1.21 प्रतिशत बढ़कर 83,755.87 पर बंद हुआ था। निफ्टी 304.25 अंक या 1.21 प्रतिशत बढ़कर 25,549 पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं आज का हाल...

विज्ञापन
Share Market Update Today Sensex Nifty Trade Open in Green Know Updates in Hindi
शेयर बाजार का हाल - फोटो : PTI

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी हरियाली बरकरार रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 229.22 अंक चढ़कर 83,985.09 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 73.5 अंक चढ़कर 25,622.50 पर पहुंचा। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे बढ़कर 85.47 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसी रही बाजार की चाल
विदेशी फंड के नए निवेश और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की। लगातार चौथे दिन तेजी के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 229.22 अंक चढ़कर 83,985.09 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 73.5 अंक चढ़कर 25,622.50 पर पहुंच गया। 


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में लार्सन एंड टूब्रो, टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स फायदे में रहीं। ऐसे ही बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक पिछड़ते नजर गए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 12,594.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 सूचकांक ऊपर कारोबार कर रहा था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत बढ़कर 68.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

आरबीआई का बैंकों को सुझाव
इस बीच आरबीआई की एक रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि सभी बैंकों को नीतिगत दर को तुरंत अमल में लाने के लिए अपनी उधार दरों में कमी करनी चाहिए, जिसे इस महीने की शुरुआत में 50 आधार अंकों से घटाया गया था। रिजर्व बैंक के जून बुलेटिन में प्रकाशित एक लेख में जोर दिया गया कि वित्तीय स्थितियां दरों में कटौती को अमल में लाने के लिए अनुकूल बनी हुई हैं।

जेएसडब्ल्यू ने नौ हजार करोड़ में अक्जो नोबेल इंडिया का अधिग्रहण किया
जेएसडब्ल्यू पेंट्स लिमिटेड ने शुक्रवार को अक्जो नोबेल इंडिया में लगभग 9,000 करोड़ रुपये में बहुलांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि जेएसडब्ल्यू पेंट्स लिमिटेड ने आज अक्जो नोबेल एन.वी. और उसके सहयोगियों से अक्जो नोबेल इंडिया लिमिटेड में 74.76 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए निश्चित समझौते किए हैं। शेयर खरीद समझौते के तहत अधिकतम 8,986 करोड़ रुपये तक का विचारणीय मूल्य कुछ समापन समायोजनों के अधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed