फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market opened with gain sensex rise nifty up latest update in hindi

Stock Market Rise: शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 16200 के पार पहुंचा

Fri, 20 May 2022 01:19 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 20 May 2022 01:19 PM IST
सार

Stock Market Opened On Green Mark Today: शुक्रवार को शेयर बाजार ने बीते दिन की सुस्ती से उबरते हुए तेज वापसी की। बीएसई के सेंसेक्स सूचकांक ने बीते दिन की जोरदार गिरावट से उबरते हुए 773 अंक या 1.46 फीसदी उछलकर 53,565 के स्तर पर कारोबार शुरू किया, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 240 अंक या 1.52 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,050 के स्तर पर खुला।   


 

विज्ञापन
Stock Market opened with gain sensex rise nifty up latest update in hindi
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। दिन बढ़ने के साथ ही ये बढ़त और भी तेज होती जा रही है। फिलहाल, सेंसेक्स 1325 अंक की उछाल के साथ 54,117 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 399 अंक की तेजी लेते हुए 16,208 के स्तर पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


इससे पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स सूचकांक ने बीते दिन की जोरदार गिरावट से उबरते हुए 773 अंक या 1.46 फीसदी उछलकर 53,565 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 240 अंक या 1.52 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,050 के स्तर पर खुला था।  बाजार खुलने के साथ लगभग 1547 शेयरों में तेजी, 257 शेयरों में गिरावट और 64 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। 
विज्ञापन


बीते कारोबारी सत्र गुरुवार की बात करें तो कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बाजार खुलते ही औंधे मुंह गिर गया और दिनभर जोरदार गिरावट के साथ कारोबार किया। बीएसई का सेंसेक्स 1416 अंक या 2.61 फीसदी टूटकर 52,792 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 431 अंक या 2.65 फीसदी की जबरदस्त गिरावट के साथ 15,809 के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को आई इस गिरावट के चलते निवेशकों को 6.7 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed