{"_id":"5eec393b8ebc3e43171ddc72","slug":"stock-market-news-in-hindi-june-19-share-market-trade-bse-nifty-sensex-150-points-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार ने बनाई बढ़त, सेंसेक्स की 200 अंक से अधिक उछलकर शुरुआत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार ने बनाई बढ़त, सेंसेक्स की 200 अंक से अधिक उछलकर शुरुआत
Fri, 19 Jun 2020 09:34 AM IST
अनवर अंसारी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 19 Jun 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
Sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स शुक्रवार को 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ खुला। वहीं निफ्टी भी 10,100 अंक के स्तर को पार गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक मुख्य तौर पर लाभ में रहे।
विज्ञापन
बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 207.64 अंक यानी 0.61 प्रतिशत बढ़कर 34,415.69 अंक पर रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंच का निफ्टी 59.45 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 10,151.10 अंक पर रहा।
विज्ञापन
बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक तीन प्रतिशत तक चढ़ गया। वहीं उद्योगपति मुकेश अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज के 1.69 लाख करोड़ रुपये जुटाने के बाद शुद्ध ऋण मुक्त होने की घोषणा करने के चलते कंपनी का शेयर करीब दो प्रतिशत चढ़ गया। यह 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर जाकर 1,684 रुपये प्रति शेयर रहा।
विज्ञापन
पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 34,208.05 अंक पर और निफ्टी 10,091.65 अंक पर बंद हुआ था। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों और विदेशी पूंजी के निवेश से बाजार को बल मिला है।
आरंभिक आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 366.57 करोड़ रुपये की लिवाली की। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल भाव 0.84 प्रतिशत बढ़कर 41.86 डॉलर प्रति बैरल रहा।