फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Latest News Update Closed With fall sensex slips 1491 points Investors lost Rs 29 lakh crore

Stock Market Closed: बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1490 अंक टूटा, फरवरी से अब तक निवेशकों ने गंवाए 29 लाख करोड़

Mon, 07 Mar 2022 03:53 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 07 Mar 2022 03:53 PM IST
सार

Stock Market Closed On Red Mark: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुलने के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1491 अंक या 2.74 फीसदी की भारी गिरावट लेते हुए 52,843 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 382 अंक या 2.35 फीसदी फिसलकर 15,863 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
Stock Market Latest News Update Closed With fall sensex slips 1491 points Investors lost Rs 29 lakh crore
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी तेज जंग के चलते कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबार दिन सोमवार को शेयर बाजार शेयर बाजार में बीते हफ्ते की सुस्ती दिखाई दी। लाल निशान पर खुलने के बाद दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1491 अंक या 2.74 फीसदी की भारी गिरावट लेते हुए 52,843 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 382 अंक या 2.35 फीसदी फिसलकर 15,863 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


लाल निशान पर हुई थी शुरुआत
इससे पहले बीएसई के सेंसेक्स ने 1100 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार की शुरुआत की थी। खुलने के साथ ही इसमें गिरावट बढ़ती गई और एक घंटे के दौरान ही यह 1404 अंक तक टूट गया। मामला यहीं नहीं थमा और सेंसेक्स दिन में 1800 अंक से ज्यादा टूटा। जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 380 अंक फिसलकर 15,866 के स्तर पर कारोबार शुरू किया और दिन के कारोबार के दौरान यह 450 अंकों से ज्यादा तक टूटा। सोमवार को बैंकिंग शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। 
विज्ञापन


एक महीने में निवेशकों को तगड़ा घाटा 
एक रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी महीना शेयर बाजार के लिए बेहद बुरा साबित हुआ और मार्च में भी यही सिलसिला जारी है। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो फरवरी महीने से अब तक भारतीय निवेशकों ने 29 लाख करोड़ रुपये का घाटा उठाया है। इस बीच हालिया आई एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, महज 15 फरवरी के बाद से निवेशकों को हुए नुकसान का देखें तो रूस के हमले के शिकार यूक्रेन की पूरी जीडीपी से ज्यादा भारतीय निवेशकों के पैसे डूब गए हैं। भारी नुकसान झेल रहे निवेशकों में अब रूस-यूक्रेन युद्ध आगे खिंचने का डर घर कर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed