{"_id":"620b7b7b36557b5456514191","slug":"stock-market-latest-news-update-closed-on-green-mark-sensex-crosses-58-thousand-again-nifty-jumps-510-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: शेयर बाजार की लंबी छलांग, सेंसेक्स फिर 58 हजार के पार निकला, निफ्टी में 510 अंक की तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: शेयर बाजार की लंबी छलांग, सेंसेक्स फिर 58 हजार के पार निकला, निफ्टी में 510 अंक की तेजी
Tue, 15 Feb 2022 03:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 15 Feb 2022 03:38 PM IST
सार
Share Market Closed On Green Mark: स्टॉक मार्केट के दोनों सूचकांकों ने बीते दिन की सुस्ती से उबरते हुए मंगलवार को 1 फरवरी 2021 के बाद से सबसे लंबी छलांग लगाई और बढ़त के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1736 अंक उछलकर 58,142 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 510 की बढ़त के साथ 17,352 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और दिनभर बढ़त के साथ कारोबार करते हुए अंत में जोरदार तेजी लेते हुए बंद हुआ। स्टॉक मार्केट के दोनों सूचकांकों ने बीते दिन की सुस्ती से उबरते हुए मंगलवार लंबी छलांग लगाई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1736 अंक उछलकर 58,142 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 510 की बढ़त के साथ 17,352 के स्तर पर बंद हुआ। गौरतलब है कि एक फरवरी 2021 के बाद किसी एक दिन में यह सेंसेक्स की सबसे बड़ी बढ़त है।
विज्ञापन
दिनभर चला तेजी का सिलसिला
इससे पहले कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ करते हुए सेंसेक्स 296 अंक चढ़कर 56,701 के स्तर पर खुला था, निफ्टी ने 85 अंकों की तेजी के साथ 16,928 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। दोपहर दो बजे के बाद सेंसेक्स 1650 अंकों की जबरदस्त तेजी के साथ एक बार फिर 58 हजार के स्तर को पार कर 58,056 के स्तर पर आ गया। इस दौरान निफ्टी में भी जोरदार तेजी आई और यह 483 अंकों की तेजी के साथ 17,325 के स्तर पर आ गया है।
विज्ञापन
6.5 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति
मंगलवार को बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप 261.8 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो कि सोमवार की गिरावट के साथ 255.42 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। एक दिन में आई इस जोरदार बढ़त के साथ निवेशकों की संपत्ति बढकर 6.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। कारोबार के अंत में 3464 शेयरों में से 2056 में बढ़त देखने को मिली।तेजी के इस दौर में मंगलवार को 109 शेयरों ने अपना साल का उच्चतम स्तर छुआ, जबकि 106 शेयर निचले स्तर पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सोमवार को 1747 अंक टूटा था सेंसेक्स
गौरतलब है कि पिछले कारोबारी सत्र में सोमवार को बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी और अंत तक जारी रही। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1747 अंक टूटकर 56,406 के निचले स्तर पर बंद हुआ था। जबकि, निफ्टी सूचकांक 531 अंक फिसलकर 16,843 के स्तर पर बंद हुआ था।