{"_id":"61b6c627cb454805502a076c","slug":"stock-market-fast-start-bse-nse-sensex-opened-with-300-points-and-nifty-opened-with-100-points-jump","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Crash: शेयर बाजार में आई तेज गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी भी लाल निशान पर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Crash: शेयर बाजार में आई तेज गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी भी लाल निशान पर
Mon, 13 Dec 2021 09:34 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 13 Dec 2021 09:34 AM IST
सार
stock market : सोमवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 317.05 अंक या 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 59,103.72 के स्तर पर खुला। लेकिन ये तेजी बरकरार नहीं रह सकती और कुछ देर बाद ही सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक टूट गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
विस्तार
शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान पर जबरदस्त बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन यह तेजी ज्यादा देर कायम नहीं रह सकी। दिन के कारोबार के दौरान एक दम से बाजार में गिरावट आई और बीएसई का सेंसेक्स 871 अंक तक टूट गया। इस गिरावट के साथ सेंसेक्स 58,319 के स्तर पर आ गया। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी शुरुआती तेजी से फिसल कर लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बजाज के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
317 अंक बढ़त से खुला था सेंसेक्स
इससे पहले आज शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 317.05 अंक या 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 59,103.72 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 107.80 अंक या 0.62 फीसदी की उछाल के साथ 17,619.10 अंक पर कारोबार की शुरुआत की थी। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बीते शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ था।
विज्ञापन