{"_id":"619383fb61aa204516038031","slug":"stock-market-collapsed-sensex-fell-by-396-points-nifty-slipped-from-the-level-of-18-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: धराशाई हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 396 अंक टूटा, निफ्टी 18 हजार के स्तर से फिसला","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: धराशाई हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 396 अंक टूटा, निफ्टी 18 हजार के स्तर से फिसला
Tue, 16 Nov 2021 03:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 16 Nov 2021 03:42 PM IST
सार
Stock Market Closed: आज कारोबार खत्म होने पर बीएसई का सेंसेक्स 396.34 अंक या 0.65 फीसदी गिरावट के साथ 60,322.37 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 18000 के स्तर को कायम न रख सका।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज मंगलवार को लाल निशान पर शुरू हुआ शेयर बाजार कारोबार के अंत तक तेजी की राह न पकड़ पाया। कारोबार खत्म होने पर बीएसई का सेंसेक्स 396.34 अंक या 0.65 फीसदी गिरावट के साथ 60,322.37 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 18000 के स्तर को कायम न रख सका और 110.25 अंक या 0.61 फीसदी फिसलकर 17,799.20 के स्तर पर आकर बंद हुआ।
विज्ञापन
कारोबार की हुई थी कमजोर शुरुआत
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आज शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुला था। बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने 120.81 अंक या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 60,597.90 के स्तर पर शुरुआत की, जबकि एनएसई का निफ्टी 26.35 अंक या 0.15 फीसदी फिसलकर 18,083 के स्तर पर खुला था।
विज्ञापन
आज फायदे में रहे इन कंपनियों के शेयर
आज के कारोबार के दौरान टाटा मोटर्स और मारूति सुजुकी के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। जबकि इसके विपरीत टाटा इस्पात और एचडीएफसी जैसी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2 फीसदी की गिरावट आई, जबकि निफ्टी बैंक, एनर्जी और फार्मा इंडेक्स में 1-1 फीसदी की गिरावट आई। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.22 फीसदी नीचे था, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।
विज्ञापन
सोमवार को मामूली बढ़त के साथ हुआ था बंद
सोमवार को जोरदार शुरुआत के बाबजूद भी भारतीय शेयर बाजार कारोबार के अंत में मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार में कई उतार-चढ़ाव आए और अंत आखिरकार दोनों इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 32.02 अंक या 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 60,718.71 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 6.70 अंक की बढ़त आई। यह 0.04 फीसदी की बढ़त लेकर 18,109.45 के स्तर पर बंद हुआ।