फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Closed on green mark sensex rise nifty up latest update in hindi

Stock Market Closed: तीन दिन की गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 428 अंक उछला, निफ्टी 16400 के पार

Thu, 09 Jun 2022 03:56 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 09 Jun 2022 03:56 PM IST
सार

Stock Market Closed On Green Mark Today: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 428 अंक या 0.78 फीसदी की उछाल के साथ 55,320 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 122 अंक या 0.74 फीसदी की बढ़त लेते हुए 16,478 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन
Stock Market Closed on green mark sensex rise nifty up latest update in hindi
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद अंत में हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 428 अंक या 0.78 फीसदी की उछाल के साथ 55,320 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 122 अंक या 0.74 फीसदी की बढ़त लेते हुए 16,478 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन


कारोबारी दिन की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स 200 अंक टूटकर खुला था, वहीं एनएसई का निफ्टी 16,400 के नीचे खुला था। इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में बुधवार को आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के फैसले के बाद दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स 215 अंक फिसलकर 54,892 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं एनएसई का निफ्टी 60 अंक फिसलकर 16,356 के स्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ खुला था। बीते कारोबारी सत्र की बात करें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 568 अंक टूटकर 55,107 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 153 अंक फिसलकर 16,416 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed