फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 7 December 2020 latest price updates: Gold MCX down by 7000 rupees from record highs silver rates drop

Gold Silver Price: सोना वायदा हुआ महंगा, चांदी की कीमत में गिरावट

Mon, 07 Dec 2020 10:36 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 07 Dec 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 7 December 2020 latest price updates: Gold MCX down by 7000 rupees from record highs silver rates drop
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

इस सप्ताह कोरोना वायरस की वैक्सीन और अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद से सोने और चांदी की कीमत प्रभावित होगी। भारतीय बाजारों में आज सोने की वायदा कीमत में तेजी आई, वहीं चांदी की कीमत सस्ती हुई। एमसीएक्स पर सोने की वायदा कीमत 0.15 फीसदी बढ़कर 49271 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की दर 0.2 फीसदी गिरकर 63684 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 

विज्ञापन


पिछले सत्र में सोने का वायदा भारव 0.2 फीसदी घटकर 49,209 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था, जबकि चांदी 0.3 फीसदी बढ़कर बंद हुई थी। हालांकि सप्ताह के दौरान सोने ने लगभग 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम का लाभ अर्जित किया था। वायदा बाजार में अगस्त में भारत में सोने की कीमत 56,200 के उच्च स्तर पर थी। मौजूदा समय में कीमत इससे 7000 रुपये कम है। स्वर्ण व्यापारियों को इस सप्ताह के अंत में यूरोपीयन सेंट्रल बैंक के नीतिगत निर्णय के परिणाम की प्रतीक्षा रहेगी। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना सपाट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना आज 1,837 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा। ब्रिटेन इस हफ्ते Pfizer/BioNTech कोविड-19 वैक्सीन रोल आउट करने वाला पहला देश बनने वाला है। इसके अलावा इस सप्ताह के अंत में, अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीके पर चर्चा करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईटीएफ में प्रवाह जारी
ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स शुक्रवार को 0.7 फीसदी गिरकर 1,182.70 टन हो गई। हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि सोने को कमजोर अमेरिकी डॉलर के समर्थन मिला है, आगे का लाभ प्रोत्साहन के मोर्चे पर ठोस उपायों पर निर्भर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed