{"_id":"5fce0b1f8ebc3ecfb94b9f7c","slug":"silver-gold-price-today-7-december-2020-latest-price-gold-falls-rs-104-gold-declines-rs-736","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट, जानिए कितना हुआ दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट, जानिए कितना हुआ दाम
Mon, 07 Dec 2020 04:29 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 07 Dec 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, वैश्विक बाजारों के अनुरूप आज सोने का भाव 104 रुपये गिरकर 48,703 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पीली धातु शुक्रवार को 48,807 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
346 रुपये सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 63,357 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 736 रुपये गिरकर 62,621 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,836 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 23.92 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।
विज्ञापन
इन कारकों से प्रभावित हुई कीमत
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'डॉलर में आई रिकवरी से सोने की कीमत प्रभावित हुई।' कोरोना वैक्सीन पर सकारात्मक खबरों से बाजार में उछाल आया है। वैक्सीन की उम्मीदों से ही अर्थव्यवस्था में भी सुधार के संकेत दिख रहे हैं, जिसकी वजह से विश्वभर के बाजारों में सकारात्मक रुख दिख रहा है।
विज्ञापन
भारत के पास इतना है सोने का भंडार
मालूम हो कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के पास 653 मीट्रिक टन सोना है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 9वें स्थान पर आता है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का करीब 7.4 फीसदी है।