फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 5 february 2021 latest price Gold declines Rs 163 silver jumps Rs 530

Gold Silver Price: सोने में लगातार पांचवें सत्र में गिरावट, चांदी 163 रुपये हुई महंगी

Fri, 05 Feb 2021 05:02 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 05 Feb 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 5 february 2021 latest price Gold declines Rs 163 silver jumps Rs 530
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

सोने और चांदी के आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी है। आज सोना 163 रुपये की गिरावट के साथ 46,738 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,901 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह लगातार पांचवां दिन है जब कीमती धातु की कीमत में गिरावट आई है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में आई तेजी से भी सोना सस्ता हुआ है। 

विज्ञापन


चांदी की कीमत में तेजी
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 66,953 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 530 रुपये बढ़कर 67,483 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को आरंभिक कारोबार के दौरान रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 72.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,810 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 26.71 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिचर्तित रही।
विज्ञापन


इसलिए आई गिरावट
बजट में सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर 7.5 फीसदी करने की घोषणा की गई। बजट में शुल्क को 12.5 फीसदी से कम करने की घोषणा से सोने में गिरावट आई। यह कदम सोने की कीमतों में हाल के उछाल, तस्करी और अन्य कारकों को देखते हुए उठाया गया है। आभूषण उद्योग ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि यह खुदरा मांग को बढ़ावा दे सकता है और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सर्राफा उपभोक्ता में तस्करी पर अंकुश लगा सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि भारत से सोने की मांग बढ़ने से वैश्विक कीमतों को सहारा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंध, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा और अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव आता है। विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में सोने की कीमत पर सबसे बड़ा कारक वैक्सीन के मोर्चे पर प्रगति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed