{"_id":"601bd43f8e052b5b9400378c","slug":"silver-gold-price-today-4-february-2021-latest-price-gold-declines-rs-322-silver-tanks-rs-972","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट, चांदी 972 रुपये हुई सस्ती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट, चांदी 972 रुपये हुई सस्ती
Thu, 04 Feb 2021 04:32 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 04 Feb 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने और चांदी के आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी है। आज सोना 322 रुपये की गिरावट के साथ 47,135 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,457 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
यह लगातार चौथा दिन है जब कीमती धातु की कीमत में गिरावट आई है। वैश्विक बाजारों में आई गिरावट और डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में आई तेजी से सोना सस्ता हुआ है।
विज्ञापन
चांदी की कीमत में भी गिरावट
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 68,142 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 972 रुपये गिरकर 67,170 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,825 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस 26.61 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था।
विज्ञापन
बजट में सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर 7.5 फीसदी करने की घोषणा की गयी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा कि बजट में शुल्क को 12.5 फीसदी से कम कर 7.5 फीसदी करने की घोषणा ये सोने में गिरावट आई। यह कदम सोने की कीमतों में हाल के उछाल, तस्करी और अन्य कारकों को देखते हुए उठाया गया है।
आभूषण उद्योग ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि यह खुदरा मांग को बढ़ावा दे सकता है और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सर्राफा उपभोक्ता में तस्करी पर अंकुश लगा सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि भारत से सोने की मांग बढ़ने से वैश्विक कीमतों को सहारा मिल सकता है।
इन कारकों से प्रभावित होता है दाम
अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंध, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा और अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव आता है। विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में सोने की कीमत पर सबसे बड़ा कारक वैक्सीन के मोर्चे पर प्रगति है।