{"_id":"601a83478ebc3e4a1021ffb7","slug":"silver-gold-price-today-3-february-2021-latest-price-gold-declines-rs-232-silver-tanks-rs-1955","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी 1955 रुपये हुई सस्ती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी 1955 रुपये हुई सस्ती
Wed, 03 Feb 2021 04:34 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 03 Feb 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने और चांदी के आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी है। आज सोना 232 रुपये की गिरावट के साथ 47,387 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,619 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक बाजार में आई कमी के कारण भी घरेलू बाजार में कीमत कम हुई।
विज्ञापन
चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 69,560 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 1,955 रुपये गिरकर 67,605 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,835 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस 26.78 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था।
विज्ञापन
इसलिए आई गिरावट
बजट में सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर 7.5 फीसदी करने की घोषणा की गयी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा कि बजट में शुल्क को 12.5 फीसदी से कम कर 7.5 फीसदी करने की घोषणा ये सोने में गिरावट आई। यह कदम सोने की कीमतों में हाल के उछाल, तस्करी और अन्य कारकों को देखते हुए उठाया गया है।
विज्ञापन
आभूषण उद्योग ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि यह खुदरा मांग को बढ़ावा दे सकता है और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सर्राफा उपभोक्ता में तस्करी पर अंकुश लगा सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि भारत से सोने की मांग बढ़ने से वैश्विक कीमतों को सहारा मिल सकता है। देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई।