{"_id":"5f9aa49c87700e539703a9e3","slug":"silver-gold-price-today-29-october-2020-latest-update-gold-declines-rs-121-silver-plunges-rs-1277","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने में 121 और चांदी में 1277 रुपये की आई गिरावट, जानिए कितना हुआ दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने में 121 और चांदी में 1277 रुपये की आई गिरावट, जानिए कितना हुआ दाम
Thu, 29 Oct 2020 04:46 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 29 Oct 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 121 रुपये घटकर 50,630 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की बात करें, तो यह 1,277 रुपये घटकर 60,098 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में मामूली बढ़त आई और यह 1,878 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 23.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
विज्ञापन
सितंबर तिमाही में 30 फीसदी कम हुई मांग
विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी से जुड़े व्यवधानों तथा ऊंची कीमतों के कारण सितंबर तिमाही में भारत में सोने की मांग साल भर पहले की तुलना में 30 फीसदी कम होकर 86.6 टन पर आ गई।
विज्ञापन
बुधवार को इतनी थी कीमत
रुपये की विनिमय दर में गिरावट के बीच बुधवार को सोना 188 रुपये बढ़कर 51,220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। चांदी की कीमत भी 342 रुपये की तेजी के साथ 62,712 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना मामूली गिरावट के साथ 1,906.70 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 24.45 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।
विज्ञापन
23 पैसे गिरा रुपया
मजबूत डॉलर के कारण गुरुवार को भी रुपये की गिरावट जारी रही। रुपया अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में 23 पैसे गिरकर 74.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 74.02 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। कुछ देर में यह 23 पैसे गिरकर 74.10 प्रति डॉलर पर आ गया। कारोबार के दौरान रुपया 73.94 प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर और 74.16 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर रहा। बुधवार को रुपया 16 पैसे लुढ़ककर एक महीने से अधिक समय के निचले स्तर 73.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपया अब दो महीने के निचले स्तर पर आ गया।