फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 29 december Gold MCX prices rise while silver went down

Gold Silver Price: सोने की वायदा कीमत में तेजी, चांदी में गिरावट

Tue, 29 Dec 2020 10:43 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 29 Dec 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 29 december Gold MCX prices rise while silver went down
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : अमर उजाला

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारत में सोने की वायदा कीमत में आज तेजी आई, जबकि चांदी में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर फरवरी का सोना वायदा 0.11 फीसदी बढ़कर 50,067 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले पांच सत्रों में सोना 50,000 से 50,500 के स्तर पर रहा है। एमसीएक्स पर आज चांदी वायदा 0.24 फीसदी घटकर 68,650 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतनी रही कीमत
वैश्विक बाजारों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी दिए जाने के बाद आज सोने की दरें थोड़ी अधिक थीं। अमेरिका के शीर्ष सांसदों के बीच 900 अरब डॉलर के राहत पैकेज संबंधी समझौते पर सहमति बन गई है। इस राशि का इस्तेमाल कोरोना वायरस महामारी के दौरान बुरी तरह प्रभावित हुए कारोबारियों और जरूरतमंदों की मदद तथा टीका मुहैया कराने के लिए किया जाएगा। इससे सोने की कीमत प्रभावित हुई और यह 0.1 फीसदी बढ़कर 1,875.61 डॉलर प्रति औंस हो गया। 
विज्ञापन


चांदी में भी आई तेजी
चांदी की बात करें, तो यह 1.3 फीसदी उछलकर 26.50 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि प्लैटिनम 0.7 फीसदी चढ़कर 1,038.46 डॉलर और पैलेडियम 0.8 फीसदी बढ़कर 2,342.79 डॉलर हो गया। निवेशकों ने इस कदम की खुशी मनाई, वॉल स्ट्रीट में तेजी आई और अधिकतर एशियाई बाजार भी हरे निशान पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज ने एक नोट में कहा कि, 'अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कोरोना महामारी राहत और सरकारी खर्च बिल पर हस्ताक्षर करने के बाद बाजार में भावनाओं को बढ़ावा मिला है। सोना में अमेरिकी पैकेज और कमजोर डॉलर के चलते उछाल आया।' 

दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स गुरुवार के 1,167.53 टन के मुकाबले सोमवार को 0.20 फीसदी बढ़कर 1,169.86 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमतों पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है


इस साल 25 फीसदी बढ़ी कीमत
वैश्विक रैली के बीच भारत में इस साल सोने की कीमतें 25 फीसदी बढ़ी हैं। महंगाई और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ सोने को बचाव के रूप में देखा जाता है। अगस्त में सोना 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed