फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 28 October 2020 latest price Gold MCX prices today fall for second day

Gold Silver Price: लगातार दूसरे दिन कम हुई सोने की वायदा कीमत, चांदी भी लुढ़की

Thu, 29 Oct 2020 10:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 29 Oct 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 28 October 2020 latest price Gold MCX prices today fall for second day
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

भारत में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.14 फीसदी फिसलकर 50426 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी वायदा 0.06 फीसदी टूटकर 60100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। दोनों कीमती धातुओं में पिछले सत्र में भी गिरावट देखी गई थी। पिछले सत्र में एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में 0.9 फीसदी यानी 450 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई थी, जबकि चांदी 2080 रुपये यानी 3.3 फीसदी प्रति किलोग्राम फिसली थी।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में पिछले सत्र में आई बड़ी गिरावट के बाद आज सोने की कीमतें सपाट थीं। पिछले सत्र में 2 फीसदी गिरने के बाद आज हाजिर सोना 1,877.83 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अन्य कीमती धातुओं में, चांदी 0.1 फीसदी बढ़कर 23.43 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.1 फीसदी लुढ़ककर 866.96 डॉलर हो गया।
विज्ञापन


इसलिए आई गिरावट
अमेरिकी डॉलर सूचकांक छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अधिक था। यूरोप में कोरोना वायरस की नई लहर से आर्थिक प्रभाव की आशंकाओं ने डॉलर को स्थिर रखा। जियोजित फाइनेंशियल ने एक नोट में कहा कि अमेरिकी राजकोषीय पैकेज पर अनिश्चितता और मजबूत अमेरिकी डॉलर से कीमती धातुओं की कीमत कम हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, आज यूरोपीय सेंट्रल बैंक की बैठक के परिणाम आने हैं, जिससे कीमतें प्रभावित होंगी। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग बुधवार को 0.67 फीसदी गिरकर 1,258.25 टन रही।


त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मांग
भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 25 फीसदी बढ़ी हैं। विश्लेषकों को उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर और सामान्य बाजार जोखिम धारणा में तेजी के आधार पर सोने की कीमत में गिरावट बनी रहेगी। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed