{"_id":"5f97fd4e7bf6ef1431335e09","slug":"silver-gold-price-today-27-october-2020-latest-update-gold-declines-rs-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: आज फिर सस्ता हुआ सोना, लेकिन चांदी में गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपये में उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: आज फिर सस्ता हुआ सोना, लेकिन चांदी में गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपये में उछाल
Tue, 27 Oct 2020 04:28 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 27 Oct 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की, लेकिन चांदी के दाम में इजाफा हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 137 रुपये घटकर 51,108 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। हालांकि, चांदी 475 रुपये बढ़कर 62,648 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि भारत में सोने की कीमतों में दबाव के कारण दिल्ली में 24 कैरेट के सोने की कीमत में गिरावट आई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली स्तर पर बढ़कर 1,903.6 डॉलर प्रति औंस हो गया और चांदी 24.48 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।
रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 73.71 प्रति डॉलर पर बंद
घरेलू शेयर बाजारों की तेजी के दम पर रुपया शुरुआती गिरावट से उबरने में कामयाब रहा। मंगलवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 73.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये ने 73.94 प्रति डॉलर पर कारोबार की नरम शुरुआत की। हालांकि जल्दी ही यह उबरने में कामयाब रहा और अंतत: 13 पैसे बढ़कर 73.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले दिन यानी सोमवार को रुपया 73.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.07 फीसदी बढ़कर 93.11 प्रति डॉलर पर रहा।
विज्ञापन
सोमवार को इतनी थी कीमत
सोमवार को सोने की कीमत 59 रुपये गिरकर 51,034 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी और चांदी 753 रुपये लुढ़ककर 62,008 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना और चांदी की कीमत क्रमशः 1,901.30 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 24.26 डॉलर प्रति औंस रही। डॉलर सूचकांक 0.25 फीसदी बढ़कर 93.00 रहा।