फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 27 October 2020 latest price MCX prices edged higher in Indian markets amid advance in global rates

Gold Silver Price: सोने-चांदी की वायदा कीमत में उछाल, जानिए कितना हुआ दाम

Tue, 27 Oct 2020 10:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 27 Oct 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 27 October 2020 latest price MCX prices edged higher in Indian markets amid advance in global rates
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

कीमती धातुओं की वैश्विक दरों में तेजी के बीच आज भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.28 फीसदी बढ़कर 51,073 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा एक फीसदी बढ़कर 62496 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोना 0.17 फीसदी बढ़ा था, जबकि चांदी में 0.75 फीसदी की गिरावट आई थी। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में आज कमजोर डॉलर और बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। सोना हाजिर 0.3 फीसदी बढ़कर 1,907.77 डॉलर प्रति औंस हो गया। डॉलर इंडेक्स 0.08 फीसदी फिसल गया, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना सस्ता हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.5 फीसदी बढ़कर 24.43 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 1 फीसदी चढ़कर 878.50 डॉलर और पैलेडियम 0.3 फीसदी बढ़कर 2,358.03 डॉलर हो गया।
विज्ञापन


दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने से निवेशकों का चिंता भी बढ़ी है, जो पहले से ही अमेरिकी चुनाव और प्रोत्साहन वार्ता को लेकर सतर्क।

सोना केंद्रीय बैंकों से व्यापक प्रोत्साहन उपायों से लाभान्वित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। भारत में सोने की कीमत अगस्त में 56,200 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्च के प्रमुख हराश वी ने कहा कि, 'कमजोर अमेरिकी डॉलर और वैश्विक इक्विटी में सुधार से इस सप्ताह सोने में बढ़त हो सकती है। अधिक राजकोषीय प्रोत्साहन उपायों की उम्मीदें और अमेरिका-चीन तनाव से भी इसका दाम प्रभावित होगा।'


त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मांग
भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 25 फीसदी बढ़ी हैं। विश्लेषकों को उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर और सामान्य बाजार जोखिम धारणा में तेजी के आधार पर सोने की कीमत में गिरावट बनी रहेगी। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed