{"_id":"601147c48ebc3e08b73638f6","slug":"silver-gold-price-today-27-january-2021-latest-price-gold-declines-rs-231-silver-tanks-rs-256","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए कितना हुआ दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए कितना हुआ दाम
Wed, 27 Jan 2021 04:30 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 27 Jan 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
आज राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, घरेलू बाजार में सोने की कीमत में 231 रुपये की गिरावट आई और यह 48,421 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पीली धातु पिछले कारोबारी दिन 48,652 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
चांदी की कीमत में भी गिरावट
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 65,870 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 256 रुपये गिरकर 65,614 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,850.5 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस 25.41 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था।
विज्ञापन
कीमत में उतार-चढ़ाव के प्रमुख कारण
अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंध, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा और अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव आता है। विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में सोने की कीमत पर सबसे बड़ा कारक वैक्सीन के मोर्चे पर प्रगति है।
विज्ञापन
एक दशक में 151 फीसदी का दिया रिटर्न
जनवरी 2011 से लेकर दिसंबर 2020 तक के आंकड़े देखें तो सोना रिटर्न के मामले में सेंसेक्स और चांदी दोनों पर भारी पड़ा है। सोने ने इस दशक में 151 फीसदी का रिटर्न दिया है। सोने ने 2011 में तो अच्छी बढ़त ली, लेकिन इसके बाद जनवरी 2012 से लेकर जून 2017 तक यह 28,000 के आसपास रहा। यानी साढ़े पांच साल तक इसने कोई रिटर्न नहीं दिया। सोने में दोबारा तेजी दिसंबर 2019 से आना शुरू हुई और इसने नया ऐतिहासिक स्तर बना लिया।
एशिया में भौतिक सोने की मांग पिछले हफ्ते बढ़ी क्योंकि चीनी नव वर्ष ने चीन और सिंगापुर में खरीदारों को प्रोत्साहित किया है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।